डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के निवास पर श्री बाल गणपति को अर्पित किया गया छप्पन भोग

डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के निवास पर श्री बाल गणपति को अर्पित किया गया छप्पन भोग
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 5 सितम्बर। बीकानेर में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के घर गणेशोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग अर्पित किया गया। यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। डॉ. आचार्य के निवास पर अहमदाबाद से लाई गई क्ले से बनी इको फ्रेंडली बाल गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पर्यावरण-अनुकूल उत्सव
इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों और परिजनों ने भाग लिया। भक्तों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर देश, प्रदेश और शहर में सभी की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वरिष्ठ शिक्षक नेता रवि आचार्य और मनीष आचार्य ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दिन, शनिवार को, इस पर्यावरण-अनुकूल गणपति प्रतिमा का विसर्जन घर के सामने चौक में ही पूरी विधि-विधान के साथ किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
छप्पन भोग के इस कार्यक्रम में रवि आचार्य, जयन्त, मनीष, गवरा, वीणा, अदिति, दृष्टि, सोमांशु, आदित्य, ऋषभ, इंद्रकांता मोहता, सुनील बोड़ा, और अन्य कई भक्तगण उपस्थित थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *