बीकानेर की कॉलेज छात्रा ने खोले बैंक अकाउंट, साइबर ठगों के लिए बनी ‘कुरीयर गर्ल”गिरफ्तार

बीकानेर कॉलेज छात्रा गिरफ्तार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 अप्रैल। बीकानेर से संचालित हो रहे साइबर ठगी के गिरोह में एक कॉलेज गर्ल भी शामिल हो गई है, जो अब कुरियर गर्ल की तरह काम कर रही है। हालांकि युवती का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग का रुपया बताकर उससे बैंक खाते खुलवाए गए थे। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर के एक कॉलेज में सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली खेतेश्वर बस्ती निवासी गणपति राजपुरोहित को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया। साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने श्याम सुंदर बिश्नोई और लक्ष्मण सिंह नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पूछताछ में लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसने करीब बीस दिन पहले रोडवेज बस स्टेंड के पास एक बैंक से रुपए निकाले थे। जब बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें लक्ष्मण, उसकी पत्नी, बच्चा और एक युवती नजर आई।श्याम सुंदर ने युवती की पहचान की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फर्जी अकाउंट से रुपए निकाल सरगनाओं तक पहुंचाती थी

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन ठगी में ये युवती कुरियर गर्ल का काम कर रही है। गैंग के निर्देश पर फर्जी खातों से रकम निकालकर मुख्य सरगनाओं तक पहुंचाती थी। साइबर थाना प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खान मोहम्मद ने बताया कि खेतेश्वर बस्ती में रहने वाली इस युवती को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर लिया गया है।

प्रमोद है गैंग का मास्टर माइंड

पुलिस इस मामले में प्रमोद बिश्नोई को ढूंढ रही है। प्रमोद मूल रूप से रासीसर का रहने वाला है। उसी के निर्देशन में बीकानेर में ठगी का खेल चल रहा है। प्रमोद के साथ पांचू निवासी उगमाराम जाट भी शामिल है। पहले दोनों साझेदार थे लेकिन अब दोनों अलग अलग काम करते हैं। उगमाराम को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वो अभी जेल में है। मुम्बई पुलिस को भी प्रमोद और श्याम सुंदर की तलाश है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *