बीकानेर कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी

बीकानेर कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • तमिलनाडु के मंत्रियों और राजनीतिक आकाओं का जिक्र, परिसर में सघन तलाशी

बीकानेर, 13 अप्रैल। बीकानेर न्याय परिसर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गया है। रविवार रात कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिली एक सनसनीखेज धमकी के बाद सोमवार सुबह पूरे अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरे मेल में सोमवार दोपहर 1:15 बजे साइनाइड गैस युक्त 14 IED बमों के जरिए धमाका करने की चेतावनी दी गई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

धमकी के पीछे राजनीतिक और कानूनी रंजिश का दावा

pop ronak

ईमेल में लिखा गया कि हाल ही में मौत की सजा पाने वाले पुलिसकर्मी बेकसूर थे और असली दोषी वे राजनीतिक आका व पुलिस प्रमुख हैं, जो तमिलनाडु के मंत्रियों के इशारे पर कस्टोडियल यातनाएं दिलवाते हैं। मेल में मैथ्यू वैनडाइक और जाफर सादिक (DMK) को रिहा करने की मांग की गई है। इस विशिष्ट राजनीतिक संदर्भ ने जांच एजेंसियों को चौंका दिया है।

सुरक्षा घेरे में कोर्ट, डॉग स्क्वॉड ने खंगाला कोना-कोना

धमकी की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड और भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करवाकर घेराबंदी की गई। हालांकि, सघन तलाशी के बाद अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से निगरानी बढ़ा दी गई है।

एक महीने में दूसरी बार मिली धमकी

गौरतलब है कि मार्च माह में भी बीकानेर और लूणकरनसर कोर्ट को इसी तरह ईमेल से धमकी मिली थी। हेड पोस्ट ऑफिस को भी दो बार निशाना बनाया जा चुका है। बार-बार मिल रही इन धमकियों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

पुलिस की कार्रवाई और साइबर जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल के स्रोत (IP एड्रेस) का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस यह जांच रही है कि क्या यह किसी सिरफिरे की हरकत है या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा है। फिलहाल अदालत की कार्यवाही प्रभावित हुई है और सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है।

 

sesumo school
sjps