बीकानेर जिला जिम्नास्टिक्स संघ: राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका प्रतियोगिता के लिए टीम चयन

साहवा नगरपालिका के 20 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 14 अक्टूबर। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर 2025 तक दौसा के पायलेट स्टेडियम में होगी। इस प्रतियोगिता में 10, 12 और 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाएं भाग लेंगी। बीकानेर जिले की टीम गठन के लिए जिला जिम्नास्टिक्स संघ ने चयन प्रक्रिया शुरू की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जिला जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव प्रदीप सिंह पंवार ने बताया कि जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 15 और 16 अक्टूबर 2025 को सायंकाल 4:30 बजे से आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता निम्न स्थानों पर होगी।
री स्टार्ट एकेडमी, बीएल मेमोरियल, रानी बाजार , शाला क्रीड़ा संगम केंद्र नंबर 1,
भागीदारी के लिए आवश्यक दस्तावेज

इच्छुक खिलाड़ियों को कोच संतोष नायक और युद्धवीर सिंह भाटी से संपर्क करना होगा। निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल और प्रति लानी अनिवार्य है। आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक,पिछले कक्षा की मार्कशीट (जिसमें जन्म तिथि अंकित हो), भरा हुआ आवेदन फॉर्म ,दौसा में जनरल मीटिंग। प्रतियोगिता के दौरान 25 अक्टूबर 2025 को दौसा में राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की जनरल मीटिंग भी होगी। इसमें राज्य संघ के कोषाध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा उपस्थित रहेंगे।

खिलाड़ियों से अपील

जिला जिम्नास्टिक्स संघ ने सभी पात्र बालिकाओं से इस चयन प्रतियोगिता में भाग लेने और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया है। अधिक जानकारी के लिए कोच या जिला संघ कार्यालय से संपर्क करें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *