डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने किया हिमेटॉलोजी एवं बीएमटी कॉन्क्लेव 2025 का पोस्टर विमोचन

डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने किया हिमेटॉलोजी एवं बीएमटी कॉन्क्लेव 2025 का पोस्टर विमोचन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 14 अक्टूबर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (SPMC) के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित होने वाले दो दिवसीय महत्वपूर्ण आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।
कॉन्क्लेव की मुख्य बातें
हिमेटॉलोजी एवं बोन मेरो ट्रांसप्लांटेशन (बीएमटी) कॉन्क्लेव 2025। 15-16 नवंबर को आयोजित होगा। आयोजन समिति की संरक्षक एवं आचार्य तुलसी कैंसर उपचार एवं अनुसंधान केंद्र की निदेशक डॉ. नीति शर्मा ने बताया कि कॉन्क्लेव में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और नवाचारों पर शोध पर गहन चर्चा होगी। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र बेनिवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन ऑन्कोलॉजी (कैंसर उपचार) क्षेत्र में देश-विदेश में हो रहे नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सहयोगी विभाग और भागीदारी
आयोजन समिति के सचिव डॉ. पंकज टांटिया ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश के ऑन्कोलॉजिस्ट अपने विचार साझा करेंगे। इस आयोजन में एसपीएमसी के सहयोगी के रूप में मेडिसिन विभाग ,पीडियाट्रिक विभाग ,पैथोलॉजी विभाग ,रेडियोथेरेपी विभाग शामिल होंगे। आयोजन समिति की सह सचिव डॉ. रितिका अग्रवाल एवं डॉ. आयुषी श्रीवास्तव होंगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *