बीकानेर जिला उद्योग संघ की आर्ट गैलेरी को ऊँट उत्सव में शामिल करने की मांग

बीकानेर जिला उद्योग संघ की आर्ट गैलेरी को ऊँट उत्सव में शामिल करने की मांग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 5 दिसंबर। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संघ परिसर में स्थित आर्ट गैलेरी को आगामी ऊँट उत्सव के कार्यक्रमों की शृंखला में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने यह मांग पर्यटन विभाग अधिकारी नेहा शेखावत और पवन शर्मा के समक्ष रखी, जो ऊँट उत्सव के लिए सुझाव और नवाचारों पर जानकारी लेने आए थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आर्ट गैलेरी की विशिष्टता

pop ronak

पचीसिया ने बताया कि संघ की आर्ट गैलेरी में बीकानेर के इतिहास को दर्शाने वाली दुर्लभ तस्वीरों का संग्रह है। यह गैलेरी निम्नलिखित विषयों को अपने अंदर समेटे हुए है. इतिहास: बीकानेर का 500 सालों का इतिहास। संस्कृति: यहाँ की कला, साहित्य, तीज-त्योहार, मेले, तालाब, बावड़ियाँ और रम्मतें (लोक नाट्य)। कलाकारी: दुर्लभ छायाचित्रों के साथ-साथ, गैलेरी को विशेषज्ञ दस्तकारों द्वारा हाथों से बनाई गई केवल बीकानेर ही नहीं, बल्कि भारत की आन-बान और शान शख्सियतों की चित्रकारी से भी सजाया गया है।
मांग का उद्देश्य पर्यटकों को सुविधा
अध्यक्ष ने बताया कि इस गैलेरी को “मिनी पर्यटन केंद्र” कहा जाए तो भी अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसे उत्सव शृंखला में शामिल करने का उद्देश्य यह है कि आने वाले पर्यटकों को एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के दर्शन सुलभ हो सकें।
पिछली चर्चा: यह मांग 28 नवंबर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में भी उठाई गई थी।इस अवसर पर दिलीप रंगा, रघुवीर झंवर आदि भी उपस्थित थे।

 

 

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *