सावधान बीकानेर ! कोटगेट पुलिस की हिरासत से मारपीट का आरोपी फरार

सावधान बीकानेर ! कोटगेट पुलिस की हिरासत से मारपीट का आरोपी फरार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 28 अप्रैल। बीकानेर के कोटगेट थाने से मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस हिरासत में लिया गया मारपीट का एक आरोपी मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने अब उसकी तलाश तेज कर दी है और जनता से सहयोग की अपील की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस को धक्का देकर गलियों में हुआ ओझल
कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, आजाद उर्फ कलवा को बीती रात मारपीट के एक मामले में हिरासत में लिया गया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब पुलिसकर्मी उसे मेडिकल मुआयने के लिए अस्पताल ले जाने हेतु गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी उसने पुलिसकर्मियों को जोर का धक्का दिया और पास की तंग गलियों के रास्ते भाग निकला। अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मी जब तक संभलते, आरोपी आंखों से ओझल हो चुका था।

pop ronak

शहर भर में अलर्ट, दबिश जारी
घटना के तुरंत बाद पूरे बीकानेर शहर के थानों को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों और उसके घर पर दबिश दे रही हैं। अब आरोपी पर पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले के साथ-साथ ‘पुलिस हिरासत से भागने’ की धाराओं के तहत भी नया केस दर्ज किया जाएगा।

आरोपी की पहचान और हुलिया
पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर करते हुए आमजन से उसे पकड़वाने में मदद मांगी है:

नाम: आजाद उर्फ कलवा (21 वर्ष), पता: चोखुटी फाटक, हुसैनी मस्जिद के पीछे, बीकानेर। पहचान: सांवला रंग, कद लगभग 5 फीट 6 इंच, चेहरे पर हल्की दाढ़ी। कपड़े: घटना के समय क्रीम रंग की टी-शर्ट और ब्लैक लोअर पहना था।

सूचना देने के लिए संपर्क करें
यदि आपको इस हुलिए का कोई भी व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इन नंबरों पर सूचित करें। कोटगेट थानाधिकारी: 89630-55555, थाना लैंडलाइन: 0151-2226126,

 

sesumo school
sjps