बीकानेर के सरकारी समाचार

bikaner govt news बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ सोमवार को

बीकानेर, 24 मई। “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम सोमवार को प्रातः 11 बजे श्रीगंगानगर रोड स्थित दसवीं आरएसी बटालियन प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने बताया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

pop ronak

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा के अलावा जिले के विधायकगण, मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास, जिला प्रभारी सचिव श्री हेमन्त कुमार गेरा तथा जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं प्रबुद्धजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों की स्वच्छता, जन जागरूकता रैली, पौधारोपण एवं जल संरक्षण संबंधी संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जल संरक्षण के इस जन अभियान से जुड़ने की अपील की है।
=================
कॉमनवेल्थ डे पर “संडे ऑन साइकिल” का 27वाँ संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित

3 आरएसी मुख्यालय में युवाओं, साइक्लिंग प्रेमियों एवं पुलिस जवानों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

बीकानेर, 24 मई। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का 27वाँ संस्करण कॉमनवेल्थ डे के अवसर पर रविवार को तीसरी बटालियन आर.ए.सी. के सहयोग से 3 आरएसी मुख्यालय में उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तीसरी बटालियन आर.ए.सी. कमांडेंट श्रीमती सीमा हिंगोनिया तथा कॉमनवेल्थ खिलाड़ी श्री दयालाराम सारण द्वारा साइकिलिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, साइक्लिंग प्रेमी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कमांडेंट श्रीमती सीमा हिंगोनिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फिट इंडिया अभियान को स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

साइकिलिंग संघ के सचिव सुरेन्द्र कुकणा ने बताया कि रैली के दौरान प्रतिभागियों ने आर.ए.सी. मुख्यालय रोड पर लगभग 8 किलोमीटर की साइकिलिंग कर फिट इंडिया अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने स्वस्थ एवं फिट भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सुरेन्द्र कुकणा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” का संदेश दिया तथा नियमित फिटनेस एवं साइक्लिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जेठाराम घाट, राजू खान, गणेश सियाग, भागीरथ भादू, बस्तीराम बिश्नोई, रघुवीर सिंह, भूरा राम, सुन्दर बिश्नोई, संदीप बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में युवा एवं साइक्लिंग प्रेमी उपस्थित रहे।
=====

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत, इसमें किसानों और कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण : मेघवाल

देश प्रदेश में किसानों के लिए हो रहे हैं ऐतिहासिक कार्य : गोदारा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किया बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ भवन का लोकार्पण

बीकानेर, 23 मई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। उनका यह कथन सत्य होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के साथ सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था की नजीर बना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसमें हमारे किसानों और कृषि से जुड़े उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के कारण यह संभव हो सका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंडी परिसर में मूंगफली की गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने पुलिस चौकी बनवाने तथा मंडी परिसर में बैंक खुलवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि देश का अन्नदाता कठोर मेहनत कर भरपूर उत्पादन ले रहा है। आने वाले समय में इस दिशा में क्रांतिकारी परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगवाई में प्रदेश में किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। किसानों को दिन में बिजली मिलने लगी है, जिससे उनके कार्य में आसानी हुई है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ने मोघों और खालों के जीर्णोद्धार के लिए 5 हजार करोड रुपए दिए हैं, जिससे उत्पादन में 20 प्रतिशत तक वृद्धि होने का आंकलन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कृषि व्यापारियों का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है।

भारतीय व्यापार उद्योग मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने कि मंडी सी जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं के बारे में बताया तथा आग्रह किया कि मंडी व्यापारियों से मंडी अथवा यूडी टैक्स में से किसी एक प्रकार का कर वसूला जाए।

श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जय दयाल डूडी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा संघ की विकास यात्रा के बारे में बताया। इस दौरान कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक दयानंद सिंह, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैन गोदारा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, मोहन सुराणा अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

इस दौरान मेघराज सेठिया, जगदीश प्रसाद पेड़ीवाल, मोतीलाल सेठिया, पुखराज चौपड़ा, गोपाल राम जाखड़, चेतराम थालोड़, जयनारायण व्यास, नन्दकिशोर राठी, मनोहर लाल सियाग, भागीरथ सारण, सुरेश राठी, रामनिवास गोदारा, शंकरलाल सियाग, राधाकिशन कूकणा, इन्द्रजी तिवाड़ी, रामनारायण कस्वां, मोहन दुसाद, सत्यनारायण पेडीवाल, कैलाश, मनोज, सीताराम जाखड़, ओम प्रकाश धारणिया, द्वारका प्रसाद लढ्ढा, हरीकिशन पेड़ीवाल, विनोद चौपड़ा, नन्दराम जाखड़, सुभाष जाखड़, राजाराम सहू, ओम प्रकाश भादू, कालूराम भादू, परमेन्द्र सिंह, विजय जोशी, रामदयाल सारण, भंवर गोरछिया विनोद बाफना, जयकिशन अग्रवाल, हरिराम सियाग, कमल कल्ला उपस्थित रहे।
=======
बीछवाल उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी को केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने दिलाई शपथ

बीकानेर में बन सकता है देश का पहला रिसाइकिल जोन- अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार)

बीछवाल उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बोले केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

रीको ने बीछवाल को 70 करोड़ और करणी औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर जारी किए 75 करोड़

रानी बाज़ार और खारा औद्योगिक क्षेत्र विकास को लेकर फाइल रीको मुखालय पर विचाराधीन, जल्द जारी होगी राशि

बीकानेर, 22 मई। बीछवाल उद्योग संघ की निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी को केंद्रीय कानून राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी, श्रीमती सुमन छाजेड़, उद्यमी अविनाश मोदी, दीपक अग्रवाल, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीछवाल उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय जोशी ने की।

बीछवाल उद्योग संघ के कार्यालय परिसर के बाहर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि देश का पहला रिसाइकिल जोन बीकानेर में बन सकता है। नीति आयोग बीछवाल से आगे बड़ी जमीन देख रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो देश का पहला रिसाइकिल जोन बीकानेर में बनेगा।

मेघवाल ने कहा कि धीरे धीरे ई वेस्ट बढ़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान में लगने वाले सोलर प्लांट की सोलर प्लेट भी 25 साल बाद काम नहीं आएगी। मोबाइल, घड़ी, खराब गाड़ियों का कचरा भी बढ़ रहा है। चीन में एक ही जगह पर सब रिसाइकिल किया जाता है लेकिन हमारे देश में ये अलग अलग होता है। बीकानेर में रिसाइक्लिंग जोन बना तो एक ही जगह सब रिसाइकल किया जाएगा।

मेघवाल ने कहा कि बीछवाल उद्योग संघ का देश में नाम है। जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित जो भी समस्याएं हैं इनको लेकर किसी भी मंत्री के पास जाना पड़ा तो मैं आपका एडवोकेट बनकर उनका समाधान निकलवाऊंगा। राज्य सरकार भी उद्योगों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।

बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र अच्छे उद्योगों के लिए जाना जाता है। नई कार्यकारिणी में जिसको जो पद मिला है उस पद की भूमिका को अच्छे से निभाएं ताकि जनता को भी लाभ मिले। इससे पूर्व सभी अतिथियों का माला पहनाकर और साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया।

बीछवाल को 70 करोड़ और करणी औद्योगिक क्षेत्र को विकास के लिए मिले 75 करोड़

रीको आरएम एसपी शर्मा ने बताया कि रीको ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र विकास को लेकर कुल 70 करोड़ रुपए जारी किए हैं जिनमें से 20 करोड़ एसटीपी और 50 करोड़ सड़क नाली, पानी की लाइन, विद्युत लाइनों को अंडर ग्राऊंड शिफ्टिंग इत्यादि के लिए जारी किए हैं। करणी औद्योगिक क्षेत्र प्रथम और द्वितीय फेज के विकास को लेकर 75 करोड़ रुपए जारी किए हैं। खारा और रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को लेकर फाइल रीको मुख्यालय पर विचाराधीन है। जल्द ही इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी स्वीकृति जारी होगी।

बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष विजय जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते आगे का रोडमैप बताया। साथ ही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। उद्यमी कमल कल्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन किशोर सर ने किया।

कार्यक्रम में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा,एडवोकेट अशोक प्रजापत, श्याम सिंह हाडला, राजेन्द्र पंवार, डीपी पचीसिया, जुगल राठी, कमल बोथरा, महेश कोठारी, परमिन्द्र सिंह, बीछवाल उद्योग संघ के सचिव किशोर पारीक,उपाध्यक्ष पवन चांडक, महासचिव गोविंद पारीक, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश खत्री समेत उद्यमी कार्यकारिणी सदस्य व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

================

sesumo school
sjps