बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान
  • ग्रामीणों ने जल स्रोतों के जीर्णोद्धार, स्वच्छता और पौधारोपण का लिया संकल्प

बीकानेर, 29 मई। वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत आडसर में जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार मौजूद रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुथार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का जीर्णोद्धार, मानसून से पहले पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावड़ियों, कुओं, झीलों और स्थानीय तालाबों की सफाई, मरम्मत और उनसे अतिक्रमण हटाना। गांव स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन के लिए प्रेरित करना है।

pop ronak

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने जल को जीवन और संस्कृति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि पानी का संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। विधायक ने सभी ग्रामवासियों से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से जुड़कर जल बचाने की मुहिम को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में सभी लोगों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ग्रहण की। इसके पश्चात अतिथियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर, पर्यावरण को हरा-भरा बनाने एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्याम पंचारिया, कुंभनाथ सिद्ध, दिलीप सिंह राजपुरोहित, महावीर चारण, रतन सिंह राठौड़, शिव जोशी, गंगाधर शर्मा, शिवप्रसाद तावनिया, नवरत्न सिंह राजपुरोहित, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, मुकेश जोशी, शिव स्वामी, पवन सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज धायल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
=======

  • खरीफ सीजन की तैयारियों, उर्वरक उपलब्धता एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
  • सीईओ जिला परिषद की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 के लंबित क्लेमों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • नोखा में मंडी स्थापना हेतु भूमि चिन्हीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया
  • पशुपालन विभाग में आगामी मानसून सत्र से पूर्व शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • जिले में खरीफ सीजन हेतु पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

बीकानेर, 29 मई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यान, कृषि विपणन एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों, उर्वरक उपलब्धता, फसल बीमा, मंडी व्यवस्था तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पाण्डेय ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि श्री मदन लाल ने खरीफ फसलों की बुवाई एवं मानसून पूर्व तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मूंगफली की बुवाई 75 हजार हेक्टेयर तथा कपास की बुवाई 26 हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि मानसून आगमन के साथ अन्य खरीफ फसलों की बुवाई भी प्रारंभ होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि बुवाई क्षेत्रफल एवं फसलवार प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

श्रीमती पांडे ने बताया कि उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरीफ सीजन हेतु पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समय पर उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नमूनों की शत-प्रतिशत जांच के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 के लंबित क्लेमों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा।

कृषि विपणन विभाग की समीक्षा के दौरान मंडी सचिव ने बताया कि मार्च 2025-26 एवं वर्ष 2026-27 में मंडी फीस संग्रहण लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मंडियों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं बजट घोषणाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नोखा में मंडी स्थापना हेतु भूमि चिन्हीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

पशुपालन विभाग की समीक्षा में जिले के पशु चिकित्सालयों एवं उपकेंद्रों की गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए तथा आगामी मानसून सत्र से पूर्व शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत समय पर दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

उद्यान विभाग की समीक्षा में राष्ट्रीय बागवानी मिशन, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर योजनाओं, प्रधानमंत्री कुसुम योजना तथा हरियालो राजस्थान अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अधिकाधिक क्षेत्रफल में पौधारोपण सुनिश्चित करने, सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल, सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत, मण्डी सचिव उमेश शर्मा उपस्थित रहे।
====
शनिवार को आंएगे केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 29 मई। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार प्रातः 7.20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। मेघवाल दोपहर 12.30 बजे डेली तलाई में पीएचसी का उद्घाटन करेंगे। वे दोपहर 1 बजे यहां वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान समारोह में शिरकत करेंगे। मेघवाल सायं 4.15 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सायं 6 बजे प्रसिद्ध विधिवेता स्व. ओमजी आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर नत्थूसर गेट के बाहर स्थित ओझा सत्संग भवन भाग-2 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। वे विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने के पश्चात् रात्रि 10.20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
==
खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

बीकानेर, 29 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास करेंगे का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

गोदारा प्रातः 11 बजे बामनवाली में 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे डूडीवाली में 18.57 लाख रुपए की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले दो कमरों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1 बजे शुभलाई में 4.49 करोड रुपए की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन तथा दोपहर 3 बजे लखावर में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले और उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास करेंगे। खाद्य मंत्री सायं 4 बजे खोखराना में 55 लाख रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वहीं सायं 5 बजे डेलाना बड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 20 लाख रुपए की लागत से बने दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण तथा 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चार कक्षा कक्षा का शिलान्यास करेंगे।
====

  • प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह शनिवार को
  •  गोपाल शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट, श्रीमती करमचंदाणी को जनसंपर्क रत्न तथा सामरिया को अर्पित किया जाएगा युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे विधायक जेठानंद व्यास

बीकानेर, 29 मई। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन (प्रसार) का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह शनिवार सायं 4.15 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया जाएगा।

प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि इस वर्ष का घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक श्री गोपाल शर्मा तथा किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड, विभाग की पूर्व सहायक निदेशक श्रीमती वीना करमचंदाणी को अर्पित किया जाएगा। इसी प्रकार दिनेश चंद सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान युवा जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र सामरिया (बगवाड़ा) को दिया जाएगा।

डॉ. आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगें। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास मौजूद रहेंगे। कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी स्वागताध्यक्ष होंगे।

इस दौरान बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा निर्विकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ के विजेताओं का भी सम्मानित किया जाएगा।
====

  • वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान- पांचू में आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रहे मौजूद

बीकानेर, 29 मई। वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति पांचू में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार मौजूद रहे। उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनभागीदारी आधारित अभियानों को लेकर अपनी बात रखी।

रामगोपाल सुथार ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अभियान को जन आंदोलन बनाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन को जल सेवा प्रदान कर सेवा भाव का संदेश दिया गया तथा आमजन को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प के तहत अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर श्याम पंचारिया, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, मस्ताना राम, करनाराम, रतन सिंह राठौड़, ओमप्रकाश सुथार, मुन्नीलाल सुथार, छगनलाल सुथार, शंकरलाल, पुरखाराम सुथार सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी से जल बचाने, पर्यावरण संरक्षित रखने एवं स्वच्छ-हरित राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।
====

  • जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक आयोजित
  • हीट वेव, मौसमी बीमारियों, मां योजना, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
  • स्वास्थ्य सेवाओं की हो सतत मॉनिटरिंग, पूर्ण गंभीरता से कार्य करें चिकित्सा अधिकारी: जिला कलेक्टर

बीकानेर, 29 मई। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विभिन्न अस्पतालों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी समीक्षा एवं नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्ट तस्वीर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

जिला कलेक्टर ने हीट वेव एवं लू-तापघात से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां एवं उपकरण पूर्णतः कार्यशील स्थिति में रहें तथा मरीजों एवं परिजनों के लिए पेयजल, छाया और ठंडी हवा की समुचित व्यवस्था रहे। उन्होंने पशुओं को भी भीषण गर्मी से बचाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने, आईपीडी के विरुद्ध शत-प्रतिशत टीआईडी जनरेट करने तथा अधिक संख्या में पैकेज बुकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल एवं उप जिला अस्पताल लूणकरणसर की अपेक्षाकृत कम उपलब्धियों पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए।

गैर संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने डेटा को नियमित अद्यतन करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में लगातार चार वर्षों से राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नवल गुप्ता सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

बैठक में मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पीपीआईयूसीडी सेवाओं का अधिकाधिक विस्तार कर पात्र महिलाओं तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने शाला दर्पण पोर्टल पर बेहतर प्रविष्टियों पर संतोष व्यक्त किया, वहीं आयरन एवं अन्य दवाओं का वास्तविक लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा।

जिला कलेक्टर ने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए विद्यालय खुलने से पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

मां वाउचर योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने ऑटो फॉरवर्ड मामलों को कम करने के निर्देश दिए जिससे योजना के अंतर्गत होने वाली निशुल्क सोनोग्राफी की रिपोर्ट का चिकित्सकों द्वारा समय पर अवलोकन कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने एजेंडावार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. लोकेश गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ (परिवार कल्याण) डॉ. योगेंद्र तनेजा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी तथा जिला डीडीडब्ल्यू प्रभारी डॉ. नवल गुप्ता, एसडीएम जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष, पीबीएम अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गौरी शंकर जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई सहित शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
=====

sesumo school
sjps