बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • 21 जून को आयोजित होगी नीट (यूजी) 2026 परीक्षा
  • जिला कलेक्टर ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक

बीकानेर, 17 जून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा बुधवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री निशान्त जैन ने की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

pop ronak

जिला कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन अतिरिक्त गम्भीरता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा का आयोजन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं रहे।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बीएल मीणा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
======
कृषि भवन परिसर में प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला गुरुवार को

बीकानेर, 17 जून। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों, सेमिनारों, संगोष्ठियों एवं जाजम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में बीकानेर में जिला स्तरीय ‘प्राकृतिक खेती कार्यशाला’ का आयोजन 18 जून को प्रातः 10 बजे कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में किया जाएगा। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों, कृषि सखियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधियों तथा जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता रहेगी।

कार्यशाला के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रगतिशील किसानों और कृषि सखियों के साथ प्राकृतिक एवं जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती के लाभ, तकनीकी पहलुओं, लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा किसानों की आय वृद्धि से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कृषि विभाग ने जिले के अधिकाधिक प्रगतिशील किसानों, कृषि सखियों, एफपीओ प्रतिनिधियों एवं संबंधित हितधारकों से कार्यशाला में भाग लेकर प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया है।
=====
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग प्रोटोकॉल अभ्यास 18 जून को

जिला स्तरीय योग समारोह के सफल आयोजन हेतु आयुर्वेद विभाग ने जारी किए निर्देश

बीकानेर, 17 जून।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आयुर्वेद विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, डॉ. पवन कुमार पारीक द्वारा जारी आदेश के अनुसार 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से पूर्व 18 जून को प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक जूनागढ़ परिसर में योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

डॉ. पारीक ने बताया कि जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में होगा।

उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए 18 जून को आयोजित होने वाले योग प्रोटोकॉल अभ्यास में राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष शेषमा के निर्देशन में योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन एवं अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान योग दिवस कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी तथा संबंधित कार्मिक भी उपस्थित रहेंगे।

उप निदेशक ने सभी राजकीय आयुर्वेद औषधालयों, आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।

उन्होंने आमजन से भी योग दिवस कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

===================

 

sesumo school
sjps