बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन

बीकानेर, 22 जून। जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने सोमवार को पंचायत समिति नोखा की ग्राम पंचायत हिंयादेसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉल्स का निरीक्षण कर वहां किए जा रहे कार्यों तथा प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

pop ronak

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न राजस्व एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर म्यूटेशन, बंटवारा, आबादी भूमि पट्टों के वितरण के साथ मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को वीबी जी-रामजी योजना की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया तथा ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। शिविर के दौरान उन्होंने लाभार्थियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन और प्राप्त लाभों के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीण सेवा शिविर कुदसू पंचायत समिति पांचू का अवलोकन एवं निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर पंचायत समिति नोखा के विकास अधिकारी श्री भोम सिंह इन्दा, पांचू के विकास अधिकारी श्री जसवंत बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
==================

  • लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक 1 जुलाई को

बीकानेर, 22 जून। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा बैठक का आयोजन 1 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन की अध्यक्षता में किया जाएगा।

लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि सभी जिला स्तरीय, उपखंड स्तरीय, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को बैठक से पूर्व राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का आवश्यक रूप से निस्तारण कर प्रगति रिपोर्ट सहित बैठक में उपस्थित होने को कहा है।
=====

  • बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, ‘बचपन अनलॉक्ड’ पुस्तक का हुआ विमोचन

बीकानेर, 22 जून। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उमेद सिंह रतनू की अध्यक्षता में सोमवार को बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संचालित बाल गृहों के नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि संस्थागत देखरेख में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन को 24×7 अलर्ट मोड पर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक कॉल एवं शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा मामलों की प्रभावी मॉनिटरिंग और फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, जिससे जरूरतमंद बच्चों को समय पर सहायता मिल सके।

बैठक के दौरान मानव तस्करी विरोधी इकाई को राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘उम्मीद-7 अभियान’ के अंतर्गत प्राप्त मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के लिए एक साथ कार्य करने को कहा।

कार्यक्रम में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 पर आधारित पुस्तक ‘बचपन अनलॉक्ड’ का विमोचन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया। यह पुस्तक बाल अधिकारिता विभाग, बीकानेर के वरिष्ठ सहायक  पवन कुमार पूनियां द्वारा तैयार की गई है। पुस्तक में किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के विभिन्न प्रावधानों को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन को उपयोगी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। बैठक में बाल अधिकारिता विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, बालिका गृह एवं चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।

=======================

  • ग्रामीण सेवा शिविर : 2026
  • राजस्व रिकॉर्डों की 218 अशुद्धियों का हुआ निस्तारण, 700 से अधिक काश्तकारों को मिली राहत

बीकानेर, 22 जून। पूगल की ग्राम पंचायत 2 पीबी में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आया। शिविर के दौरान राजस्व रिकॉर्डों में वर्षों से चली आ रही अशुद्धियों को चिन्हित कर उनका त्वरित निस्तारण किया गया।

तहसीलदार (भू-अभिलेख)  अशोक पारीक के निर्देशन में भू-अभिलेख निरीक्षकों एवं पटवारियों द्वारा राजस्व रिकॉर्डों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की 218 अशुद्धियां चिन्हित की गईं, जिन्हें नियमानुसार शुद्धिपत्र तैयार कर ऑनलाइन रिकॉर्ड में तत्काल सुधार किया गया।  राजस्व रिकॉर्डों के शुद्धिकरण से लगभग 700 काश्तकारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। रिकॉर्ड सही होने से किसानों को भूमि संबंधी कार्यों, सरकारी योजनाओं के लाभ, ऋण प्रक्रिया तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों में सुविधा प्राप्त होगी।

लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान हो रहा है। उन्होंने राजस्व विभाग, तहसील प्रशासन एवं शिविर से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
===============

  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 22 जून। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को एस.पी. मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लघु फिल्म ‘नशा मौज नहीं, मौत है’ का प्रदर्शन किया गया तथा नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।

साामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी.पंवार ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया तथा जीवन में नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया।

फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी, मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. श्रीगोपाल, पीबीएम अस्पताल की व्यसन उपचार सुविधा (एटीएफ) के कार्मिक, जिला नशा मुक्ति केन्द्र के परियोजना प्रबंधक जेठमल एवं काउंसलर रेखा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पीबीएम अस्पताल की जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक लता नैयर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
================

  • नीति आयोग की पहल से कोलायत में शिक्षा विकास को मिलेगी नई दिशा

बीकानेर, 22 जून। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के कोलायत ब्लॉक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों तथा विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति के कारण नीति आयोग द्वारा जारी जिला रैंकिंग दिसंबर 2024 में कोलायत ब्लॉक ने देशभर के आकांक्षी ब्लॉकों में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के फलस्वरूप ब्लॉक को विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

जिला कलक्टर निशांत जैन के मार्गदर्शन एवं व्यक्तिगत प्रयासो के परिणामस्वरूप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे के कुशल प्रबंधन में कोलायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग को एक विशेष प्रस्ताव भेजा गया।

प्रस्ताव के तहत कोलायत ब्लॉक के चिन्हित 25 विद्यालयों में पुस्तकालयों के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा।

‘प्रेरणा वाइब्रेंट मॉडल लाइब्रेरी’ योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये की लागत से विद्यालय पुस्तकालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को अप्रैल 2026 में नीति आयोग को भेजा गया था, जिसे मई 2026 में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

सीपीओ अमर सिंह चांदोलिया ने बताया योजना के क्रियान्वयन से विद्यालयों में अध्ययन का बेहतर वातावरण विकसित होगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। आधुनिक पुस्तकालय विद्यार्थियों में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, ज्ञानवर्धन और बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कोलायत ब्लॉक की इस उपलब्धि को शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे और ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल निश्चित रूप से आमूलचूल परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगी।

==================

  • सहजन आधारित कृषि प्रणाली से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
  • काजरी में नाबार्ड पोषित तीन दिवसीय कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • प्रशिक्षण में जिले के 40 किसान हिस्सा ले रहे, प्रत्येक को सहजन के हज़ार-हज़ार पौधे किए जाएँगे निशुल्क वितरित

बीकानेर, 22 जून। जिले में सतत एवं आर्थिक विकास के लिए सहजन (मोरिंगा) आधारित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड वित्त पोषित परियोजना के तहत तीन दिवसीय कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), बीकानेर में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय दलहन अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार तथा नाबार्ड के डीडीएम अरविंद चाहर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार ने किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए मोरिंगा आधारित कृषि प्रणाली अपनाने पर बल देते हुए कहा कि मोरिंगा एक बहुउपयोगी फसल है, जिसका उपयोग मानव पोषण, पशुपालन, कृषि तथा विभिन्न औद्योगिक कार्यों में किया जाता है।

नाबार्ड के डीडीएम अरविंद चाहर ने मोरिंगा को “चमत्कारी वृक्ष” बताते हुए कहा कि यह रोजगार सृजन, आर्थिक उन्नति तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने इसके औषधीय गुणों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि मोरिंगा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी सहायक है। काजरी के अध्यक्ष डॉ. नवरत्न पंवार ने इस परियोजना को जिले के किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि आगामी जुलाई एवं अगस्त माह में मोरिंगा आधारित कृषि प्रणाली पर छह और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से इन प्रशिक्षणों में भाग लेकर परियोजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

परियोजना के मुख्य समन्वयक डॉ. बैबेल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकानेर जिले की विभिन्न तहसीलों से 40 किसान भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रत्येक किसान को प्रमाण-पत्र के साथ 1,000 मोरिंगा पौधे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह परियोजना पिछले दो वर्षों से नाबार्ड के सहयोग से काजरी, बीकानेर में संचालित की जा रही है। इसके तहत जिले के लगभग 300 किसानों को 3 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जाएंगे।  कार्यक्रम में काजरी के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. मनोज गोरा, मूल सिंह गहलोत एवं डॉ. सीताराम जाट ने सहयोग प्रदान किया।
=======
ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम

बीकानेर, 22 जून। ग्राम पंचायत रामबाग में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान गोपीराम पुत्र हुणताराम को आवासीय भूमि का पट्टा जारी किया गया। पट्टा प्राप्त होने से गोपीराम को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, आवश्यकता पड़ने पर ऋण प्राप्त करने तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजी कार्यों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर की त्वरित, सरल एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। गोपीराम ने बताया कि पहले इस कार्य के लिए उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से यह कार्य उनके गांव में ही सरलता और समयबद्ध तरीके से पूरा हो गया।

यह उदाहरण दर्शाता है कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को सरकारी सेवाएं उनके गांव में ही सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।
=======

  • भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का करियर काउंसलिंग-2026 कार्यक्रम 26 जून को
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन
  • ऑनलाइन मध्यम से होगा रजिस्ट्रेशन

बीकानेर, 22 जून। भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग-2026 कार्यक्रम का आयोजन 26 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे।

आयोजन प्रभारी रवि शेखर मेघवाल ने बताया कि करियर काउंसलिंग कार्यक्रम सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सही करियर चयन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें विभिन्न नए करियर विकल्पों की जानकारी, विशेषज्ञों से सीधा मार्गदर्शन, भविष्य की योजना बनाने में सहायता, उच्च शिक्षा एवं स्कॉलरशिप संबंधी जानकारी तथा करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए https://sskbikaner.com/bhawana-career-counselling पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए 94139-38665, 99823-11283, 7378620401 एवं 94140-64905 पर संपर्क किया जा सकता है।
=============

  • मानस पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1933 का संचालन शुरू

बीकानेर, 22 जून। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा विकसित मानस पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 का संचालन शुरू किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि जिले में संचालित विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियों के माध्यम से मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मानस पोर्टल पर नागरिक नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, अवैध बिक्री तथा नशे से संबंधित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर नशामुक्ति सेवाओं, जागरूकता संसाधनों, सरकारी पहलों एवं उपचार केंद्रों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति का ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकता है।

उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन 1933 के माध्यम से मादक पदार्थों के उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा नशे से जुड़ी शिकायतों के लिए सहायता प्राप्त की जा सकती है।  उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन पर प्रशिक्षित काउंसलर एवं सहायता कर्मियों से सीधे संपर्क कर आवश्यक जानकारी और परामर्श लिया जा सकता है। साथ ही जरूरत के अनुसार उपचार एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए रेफरल तथा फॉलोअप सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने जिले के सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से मानस पोर्टल तथा हेल्पलाइन 1933 के अधिकतम प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की है, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
===========

  • तोलियासर में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर
  • विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष तथा विधायक ने किया निरीक्षण

बीकानेर, 22 जून। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं।

सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के तोलियासर में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्युत, जलदाय, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर का निरीक्षण करने के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार तथा विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकरण के निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहें। इस दौरान उन्होंने समस्त विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज धायल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में आमजन को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में गौरीशंकर राजपुरोहित, मालसिंह, मागीलाल, सीताराम, कालूजी, भोजराज, गिरधारी, भागीरथ भोजावत, एडवोकेट कमल सिंह, अनिल, नवरतन सिंह राजपुरोहित, रतन सिंह राठौड़, शिवप्रसाद तावणिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई।
====

  • ग्रामीण सेवा शिविर-2026ः मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन

बीकानेर, 22 जून। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 23 जून को बीकानेर के स्वरूपदेसर और लालमदेसर, लूणकरणसर के महाजन और शेरपुरा, श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर और लिखमादेसर, कोलायत-हदां के सियाणा बड़ा और भेलू, बज्जू के फूलासर छोटा और गौडू, पूगल के 2-एडीएम, छत्तरगढ़ के रामनगर, खाजूवाला के 14-बी डी तथा नोखा-1 के बीकासर , काहिरा, नोखा-2 मोरखाणा और लालमदेसर छोटा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
========

  • शिविर में बेटी के जन्म पर मनाई खुशियां, लाडो प्रोत्साहन योजना की पहली किश्त का दिया लाभ

बीकानेर, 22 जून। ग्राम पंचायत अर्जुनसर स्टेशन में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान श्रीमती निशा पत्नी संदीप (सांसी) को लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ प्रदान किया गया। योजना के अंतर्गत नवजात बालिका का पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा परिवार को योजना की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर बालिका के जन्म पर मिलने वाले प्रोत्साहन एवं भविष्य में शिक्षा से जुड़े विभिन्न चरणों पर उपलब्ध वित्तीय सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई।

श्रीमती निशा ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर में योजना का लाभ सहज एवं त्वरित रूप से प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

तहसीलदार विनोद पूनिया ने बताया कि इस दौरान निशा को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हस्ताक्षर युक्त संकल्प पत्र प्रदान किया गया तथा योजना की प्रथम किश्त के रूप में ढाई हजार रुपए उसके बैंक खाते में हस्तांतरित करवाई। उल्लखेनीय है कि योजना के तहत बिटिया को विभिन्न चरणों में डेढ़ लाख हुए प्रदान किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की यह पहल बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है।
=========

ग्रामीण सेवा शिविर में मिनटों में सुलझी वर्षों पुरानी राजस्व समस्या

बीकानेर, 22 जून। ग्राम पंचायत कुकनिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान वर्षों से लंबित एक राजस्व प्रकरण का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की गई। ग्राम कुकनिया के रोई क्षेत्र स्थित सामलाती खाता संख्या 81 में खातेदार श्रीमती नानुदेवी पत्नी रामूराम के नाम की रामूराम के नाम की डबल होने के कारण खाते का बंटवारा लंबे समय से अटका हुआ था। खातेदारों द्वारा कई बार प्रयास करने तथा कानूनी परामर्श लेने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में खातेदार अपनी समस्या लेकर पहुंचे, जहां प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान डबल एंट्री की त्रुटि को मौके पर ही शुद्ध किया गया तथा सामलाती खाते का बंटवारा भी तत्काल कर दिया गया।

वर्षों से लंबित यह कार्य कुछ ही समय में पूरा होने से सभी खातेदारों को बड़ी राहत मिली। लाभार्थियों ने बताया कि जिस समस्या के समाधान के लिए उन्हें लंबे समय से प्रयास करने पड़ रहे थे, उसका निस्तारण शिविर में ही सरल एवं त्वरित रूप से हो गया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ग्रामीण सेवा शिविर जैसी पहल के कारण आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो रहा है। उन्होंने उपखंड प्रशासन, राजस्व विभाग एवं ग्रामीण सेवा शिविर से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह उदाहरण दर्शाता है कि ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
======

  • ग्रामीण सेवा शिविर में मिनटों में सुलझी वर्षों पुरानी राजस्व समस्या

बीकानेर, 22 जून।  ग्राम पंचायत कुकनिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान वर्षों से लंबित एक राजस्व प्रकरण का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की गई।  ग्राम कुकनिया के रोई क्षेत्र स्थित सामलाती खाता संख्या 81 में खातेदार श्रीमती नानुदेवी पत्नी रामूराम के नाम की डबल एंट्री दर्ज होने के कारण खाते का बंटवारा लंबे समय से अटका हुआ था। खातेदारों द्वारा कई बार प्रयास करने तथा कानूनी परामर्श लेने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।

ग्रामीण सेवा शिविर में खातेदार अपनी समस्या लेकर पहुंचे, जहां प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान डबल एंट्री की त्रुटि को मौके पर ही शुद्ध किया गया तथा सामलाती खाते का बंटवारा भी तत्काल कर दिया गया।

वर्षों से लंबित यह कार्य कुछ ही समय में पूरा होने से सभी खातेदारों को बड़ी राहत मिली। लाभार्थियों ने बताया कि जिस समस्या के समाधान के लिए उन्हें लंबे समय से प्रयास करने पड़ रहे थे, उसका निस्तारण शिविर में ही सरल एवं त्वरित रूप से हो गया।

लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ग्रामीण सेवा शिविर जैसी पहल के कारण आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो रहा है। उन्होंने उपखंड प्रशासन, राजस्व विभाग एवं ग्रामीण सेवा शिविर से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह उदाहरण दर्शाता है कि ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
======

  • जिले में उच्च शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति
  • जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक, बजट घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • राजसखी सेंटर के रूप में स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा संभाग स्तरीय मंच
  • रूरल वूमन बीपीओ से महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और विपणन का अवसर
  • डूंगर कॉलेज में जर्मन और महारानी कॉलेज में स्पेनिश भाषा के कोर्स इसी माह होंगे शुरू
  • करीब 240 करोड़ रुपये की लागत से जिले की पांचों आईटीआई का होगा उन्नयन

बीकानेर, 22 जून। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण तथा अन्य विभागों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

डूंगर कॉलेज में जर्मन और महारानी कॉलेज में स्पेनिश भाषा के कोर्स होंगे शुरू

उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान श्री डूंगर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ब्रजरत्न जोशी ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत श्री डूंगर कॉलेज में जर्मन भाषा तथा महारानी सुदर्शना कॉलेज में स्पेनिश भाषा के अध्ययन केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। जून माह के अंत तक दोनों भाषाओं के चार माह अवधि के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए शुल्क एक हजार रुपये तथा गैर-सरकारी विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर 30 से 70 सीटें आवंटित की जाएंगी। प्रो. जोशी ने यह भी बताया कि श्री डूंगर कॉलेज में एमबीए एवं एमसीए पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा एआईसीटीई से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त होते ही आगामी माह से इन पाठ्यक्रमों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

करीब 240 करोड़ रुपये की लागत से जिले की पांचों आईटीआई का होगा उन्नयन

उपनिदेशक, तकनीकी शिक्षा एवं आईटीआई कैलाश शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार की पीएम सेतु योजना के अंतर्गत बीकानेर संभाग मुख्यालय को शामिल किया गया है। इसके तहत जिले की पांच आईटीआई संस्थाओं का लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संभाग मुख्यालय स्थित हब आईटीआई पर 80 करोड़ रुपये तथा नोखा, पांचू, छत्तरगढ़ एवं महिला आईटीआई बीकानेर पर 40-40 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस संबंध में प्रस्ताव राज्य स्तर पर प्रक्रियाधीन है।

शर्मा ने बताया कि बजट घोषणा 2026-27 के तहत सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन तथा सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन ऑपरेटर पाठ्यक्रम आगामी वर्ष से आईटीआई बीकानेर में प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है तथा निर्माण एवं पद स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। वहीं फाइबर टू होम कोर्स में इस वर्ष 20 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।

राजसखी सेंटर के रूप में स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा संभाग स्तरीय मंच

पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान राजीविका की कार्यकारी जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती ऋतुराज महला ने बताया कि बजट घोषणा के अनुरूप श्रीगंगानगर सर्किल के निकट पुराने डीआरडीओ भवन में संभाग स्तरीय राजसखी सेंटर स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से संभाग भर की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन और प्रचार-प्रसार के लिए एक स्थायी मंच उपलब्ध होगा, जिससे महिला उद्यमिता को नई पहचान मिलेगी।

रूरल वूमन बीपीओ से महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और विपणन का अवसर

श्रीमती महला ने बताया कि बजट घोषणा के तहत स्थापित किए जाने वाले रूरल वूमन बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) केंद्र के लिए जिला कलेक्टर ने बीकानेर विकास प्राधिकरण को पंचशती सर्किल के पास भूमि आवंटन के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण, उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा ऑनलाइन बिक्री की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक कार्यालय का संचालन भी इसी परिसर से किया जाएगा।

विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा

बैठक में जिला कलेक्टर ने रोडवेज, खेल, पुलिस, सीएडी, डेयरी, पर्यटन, रीको सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग, बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव ऋषि सुधांश पांडे, कोषाधिकारी धीरज जोशी, राजीविका के जिला प्रबंधक मणिशंकर हर्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

==================

 

sesumo school
sjps