डीपीसी और वरिष्ठता संबंधी मांगों को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

कमल नारायण आचार्य
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री का ध्यान किया आकर्षित

बीकानेर, 29 सितम्बर । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में मंगलवार को मंत्रालयिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं व डीपीसी (DPC) संबंधी लंबित मांगों को लेकर माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार तथा शासन के उच्चाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साथ ही, संघ के प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा (राजस्थान, बीकानेर) के अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन सौंपकर मंत्रालयिक संवर्ग के हितों में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

pop ronak

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें:

रिव्यु डीपीसी: वर्ष 2017-18 (01.04.2017) से 2024-25 तक के संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर लंबित रिव्यु डीपीसी (Review DPC) को शीघ्र पूरा किया जाए।

संभाग स्तरीय डीपीसी जारी करना: जयपुर संभाग एवं बीकानेर संभाग में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति के लिए बकाया तथा वर्ष 2026-27 की नियमित डीपीसी सूची तत्काल प्रभाव से जारी की जाए।

RPSC चयनित कार्मिकों की वरिष्ठता: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से चयनित 86 कार्मिकों की वरिष्ठता तय करते हुए उनकी रिव्यु डीपीसी की प्रक्रिया संपादित की जाए।

वर्ष 2026-27 की नियमित डीपीसी: संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों के लिए वर्ष 2026-27 की नियमित डीपीसी की कार्रवाई बिना विलंब पूरी की जाए।

प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा से मांग की कि ज्ञापनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सकारात्मक आदेश जारी किए जाएं, जिससे लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनका वाजिब हक मिल सके।