सिविल सेवा टेनिस खेल प्रतियोगीता में बीकानेर की टीम बनी चैंपियन

सिविल सेवा टेनिस खेल प्रतियोगीता में बीकानेर की टीम बनी चैंपियन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

 

बीकानेर , 30 जनवरी। झालावाड में दिनांक 27 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित10वीं राजस्थान अतंर संभागीय सिविल सेवा खेल कूद प्रतियोगिता में टेनिस खेल में बीकानेर जिले की टीम चैंपियन रही।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टीम के डॉक्टर शंकर लाल झाखड़ ने बताया कि बीकानेर टीम ने फाइनल मैच में जोधपुर टीम को 3-1 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। बीकानेर टीम के चैंपियन बनने पर संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया तथा एस.पी़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नवरंग लाल महावर तथा पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी ने टीम को जीत के लिए बधाई दी।

pop ronak

ये रहे टीम में शामिल

बीकानेर की टेनिस टीम में एस.पी. मेडिकल कॉलेज के डॉ. अभिषेक बिन्नाणी, डॉ. शंकर लाल झाखड़, डॉ. भूपेंद्र शर्मा , डॉ. हरफूल बिश्नोई डॉ. संदीप खद्दा, डॉ. पुनीत नोवाल तथा शारीरिक शिक्षक कैलाश प्रजापत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *