बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 8 से 12 मार्च तक आयोजित होगा

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • महाराष्ट्र, दिल्ली, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित देश के प्रमुख राज्यों से बीकानेर आएंगे नाट्य दल
  • सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार हिमानी शिवपुरी और राजेंद्र गुप्ता आएंगे बीकानेर, नाटक में करेंगे अभिनय

 

बीकानेर , 9 फ़रवरी। बीकानेर में 8 से 12 मार्च तक आयोजित होने जा रहे बीकानेर थिएटर फेस्टिवल की तैयारियां परवान पर है। देश भर के चर्चित नाटक बीकानेर शहर के विभिन्न ऑडिटरियम में मंचित किये जाएँगे। जिसे बीकानेर के आमजन अपने परिवार सहित निःशुल्क देख सकेंगे। आयोजन समिति के टी एम लालाणी ने बताया कि फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए इस बार उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा से नाट्य दल बीकानेर आएंगे और अपने नाटको का मंचन करेंगे। फेस्टिवल के दौरान देश भर के लगभग पांच सौ रंगकर्मियों का जमावड़ा बीकानेर में होगा और भारतीय रंगकर्म के वर्तमान स्वरूप, उपलब्धियो और चुनौतियों पर चर्चा की जायेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजन समिति के हंसराज डागा ने बताया कि इस बार बीकानेर थिएटर फेस्टिवल के दौरान नाटको के मंचन के साथ प्रत्येक दिन देश के गुणी रंगकर्मियों के साथ युवा कलाकारों की मास्टर क्लास का आयोजन भी किया जाएगा। रंगकर्म के विभिन्न पक्ष जैसे अभिनय, निर्देशन, स्क्रिप्ट राइटिंग, मेकअप, लाइट डिजाइन के सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी और ट्रेनिंग निःशुल्क प्रदान की जायेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सिनेमा के प्रसिद्ध सिने अभिनेता राजेंद्र गुप्ता और हिमानी शिवपुरी आयेंगे बीकानेर, नाटक में करेंगे अभिनय। फेस्टिवल से जुड़े अर्थशास्त्री और शिक्षाविद डॉ पी एस वोहरा ने बताया कि इस साल के बीकानेर थिएटर फेस्टिवल में सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र गुप्ता और हिमानी शिवपुरी अपना प्रसिद्ध नाटक ‘जीना इसी का नाम है’ प्रस्तुत करेंगे। राजेंद्र गुप्ता लगान, सूर्यवंशी, तनु वेड्स मनु, गुरू, अपने, तुम बिन, पान सिंह तोमर, मिशन कश्मीर आदि फिल्मों के साथ साथ टीवी के प्रसिद्ध सीरियल भारत एक खोज, चिड़ियाघर और चंद्रकांता में बाबूजी का रोल कर चुके है। सिनेमा और रंगमंच की प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन, मैं प्रेम की दीवानी हूं, बंधन, कुछ कुछ होता है, हीरो नंबर वन, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिलवाले, परदेस आदि फिल्मों में काम कर चुकी है। उनके द्वारा फेस्टिवल में मंचित होने वाले नाटक “जीना इसी का नाम है” का निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निर्देशक देश के प्रसिद्ध रंगकर्मी सुरेश भारद्वाज करेंगे।

फेस्टिवल से जुड़े युवा रंगकर्मी सुनील जोशी ने बताया कि बीकानेर थिएटर फेस्टिवल के माध्यम से हमारे शहर के लोगो को थिएटर के प्रसिद्ध अभिनेताओं से रूबरू होने और अलग अलग तरह के मनोरंजक नाटकों को देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान प्रदर्शनी और रंग-चर्चाये भी आयोजित होंगी। सभी नाटकों के मंचन में और रंग चर्चाओ में दर्शकों का प्रवेश बिल्कुल निशुल्क होगा। अब तक इस फेस्टिवल में देश के लगभग 22 राज्यों के नाट्य दल बीकानेर आ चुके है और अपने नाटको की प्रस्तुतियो से दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है। इस लिहाज से यह प्रदेश का अग्रणी नाट्य फेस्टिवल बन गया है।

आयोजन समिति के आशीष चांदना ने बताया कि अनुराग कला केन्द्र, विरासत संवर्द्वन संस्थान, तोलाराम हंसराज डागा चैरिटेबल ट्रस्ट, होटल मिलेनियम और सेठ तोलाराम बाफना अकेडमी द्वारा आयोजित फेस्टिवल का मुख्य आयोजन स्थल हंशा गेस्ट हाउस, नोखा रोड रहेगा। सभी नाटको में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क होगा। सीट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आरक्षित होगी। एक समय में एक ही नाटक का मंचन होगा ताकि सभी कलाकारो/दर्शको को सभी नाटकों को देखने का अवसर मिल सके।

आयोजन समिति के सदस्य विजय सिंह राठौड ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए एक परामर्श मंडल बनाया गया है जिसमें शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश भारद्वाज, इकबाल हुसैन, प्रदीप भटनागर, लक्ष्मी नारायण सोनी, दयानन्द शर्मा, आभा शंकरन, अशोक जोशी, दिलीप सिंह भाटी, विपिन पुरोहित, रमेश शर्मा, सुरेश आचार्य, मंजू राँकावत आदि को शामिल किया गया है।

स्थानीय खान-पान और वैभव से परिचित होंगे अतिथि रंगकर्मी

फेस्टिवल से जुड़े उत्तम सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाली सभी रंग कर्मियों को बीकानेर के स्थानीय खानपान और वैभव से परिचय कराया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से उनको परोसे जाने वाले खाने में स्थानीय भुजिया, पापड़, बड़ी, सांगरी की सब्जी को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही उन्हें बीकानेर की हवेलियां, स्थापत्य और परकोटे की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *