1250 से अधिक दुर्लभ रेडियो का संग्रह करने वाले बीकानेर के दिनेश माथुर 15 अगस्त को होंगे सम्मानित

1250 से अधिक दुर्लभ रेडियो का संग्रह करने वाले बीकानेर के दिनेश माथुर 15 अगस्त को होंगे सम्मानित
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • अयोध्या की संस्था प्रदान करेगी ‘द आइकॉनिक इंडिया अवॉर्ड 2026

बीकानेर, 13 अगस्त । बीकानेर के प्रसिद्ध रेडियो संग्राहक और ‘रेडियो किंग ऑफ राजस्थान’ के नाम से पहचाने जाने वाले दिनेश माथुर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। त्रेतायुग फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा 15 अगस्त को आयोजित समारोह में उन्हें ‘द आइकॉनिक इंडिया अवॉर्ड 2026’ (The Iconic India Award 2026) से नवाजा जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मोहल्ला विकास समिति, रानी बाजार के प्रतिनिधि आर.के. शर्मा ने बताया कि त्रेतायुग फाउंडेशन के संस्थापक प्रज्ञात सिंह और पुष्पांजलि झा ने दिनेश माथुर को आधिकारिक निमंत्रण पत्र भेजकर इस गरिमामय आयोजन के लिए आमंत्रित किया है।

pop ronak

1250 से अधिक रेडियो का संग्रह, शताब्दी पुराने रेडियो भी आज भी चालू स्थिति में

रानी बाजार निवासी दिनेश माथुर के पास वर्तमान में 1250 से भी अधिक दुर्लभ और प्राचीन रेडियो का विशाल संग्रह है। उनके इस अनूठे संग्रहालय की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक सदी (100 वर्ष) से भी अधिक पुराने रेडियो मौजूद हैं, जो आज भी पूरी तरह कार्यशील हैं और जिन पर प्रसारण सुना जा सकता है। इससे पूर्व बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर आमजन के लिए उनके रेडियो संग्रह की एक भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी, जिसे शहरवासियों ने बेहद सराहा था।

उनकी इस अनोखी उपलब्धि और एंटीक संरक्षण के जुनून के लिए राजस्थान की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

सरकारी सहयोग की अपेक्षा
अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनेश माथुर ने उम्मीद जताई है कि राजस्थान सरकार राज्य में इस दुर्लभ धरोहर को सहेजने और भावी पीढ़ी के लिए एक स्थायी ‘रेडियो संग्रहालय’ (Radio Museum) स्थापित करने हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान करेगी, ताकि यह अनूठी विरासत हमेशा सुरक्षित रह सके।

sjps