भाजपा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • भारत रत्न’ के आदर्शों को बताया जनसेवा का मार्ग

बीकानेर, 24 जनवरी। बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में शनिवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वंचितों की आवाज थे कर्पूरी ठाकुर: सुमन छाजेड़
बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने जननायक को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को व्यक्तिगत लाभ के बजाय समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का माध्यम बनाया। छाजेड़ ने जोर देकर कहा कि उनके आदर्श, संघर्ष और विचार आज भी हम सभी को जनसेवा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर निरंतर प्रेरित करते हैं।

pop ronak

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने राजनीति के उच्च शिखर को छुआ, लेकिन अपनी सादगी कभी नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने को पिछड़ों और वंचितों के सम्मान का प्रतीक बताया गया।

इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, अर्जुन सिंह, निशांत गौड़ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जननायक के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *