प्रेस वार्ता करके भाजपा के मुख्यमंत्री के 10 माह के कार्यकाल को गिनाया

प्रेस वार्ता करके भाजपा के मुख्यमंत्री के 10 माह के कार्यकाल को गिनाया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 16 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी संभाग मुख्यालय में आज प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 10 माह के कार्यकाल और उपलब्धियों पर आज नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर सरकार द्वारा किए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

झाबर सिंह खर्रा ने कहा प्रदेश की भजनलाल सरकार हर वर्ग के लिए हर क्षेत्र में काम कर रही है राजस्थान की सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने शिक्षित अशिक्षित नौजवान युवाओं को काम देने के लिए एक अभियान छेड़ा है, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में युवाओं के सपनों को साकार करने का काम राजस्थान की भजनलाल सरकार कर रही है, पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया और हर परीक्षा में पेपर लीक किए गए। हजारों युवाओं के करियर बर्बाद दिए गए, हमारी सरकार ने पहला सबसे बड़ा काम यह किया कि पेपर लीक पर रोक लगा दी गई और पिछली सरकार में फर्जीवाड़े से नौकरी करने वालों को चुन चुनकर पकड़ा हर दिन ऐसे फर्जी लोगों को एसओजी पकड़ रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

छोटी मछलियां भी पकड़ी जा रही हैं और बड़े मगरमच्छ भी गिरफ्त में आ रहे हैं, राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार में 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे जिनमें से 8 परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था, उनमें से 50 हजार से अधिक पदों की भर्तियों को गहलोत सरकार ने रद्द किया था, मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की थी कि इस साल राज्य सरकार 1 लाख नौकरियां देगी। आपको यह जानकार खुशी होगी कि दिसंबर माह से पहले हमारी सरकार एक लाख सरकारी नौकरियों के आंकड़ों को पार कर लेगी, 9 हजार 200 से अधिक आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी होना शेष है और 50 हजार से अधिक नियुक्तियों के विज्ञापन प्रकाशित हो चुके हैं और 3 हजार से अधिक पदों के विज्ञापन जारी होना शेष हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दूसरा बड़ा काम यह किया कि राज्य के इतिहास में पहली बार भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया, पहली बार इसलिए क्योंकि कोई सोच नहीं सकता है कि दो साल से अधिक समय का भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया गया है। खर्रा ने कह मैं आपको बताना चाहूंगा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की दृष्टि से युवाओं नीति 2024 लाने की बजट में घोषणा की है, स्टेट स्किल पॉलिश अटल एंटरप्रेनरशिप प्रोग्राम स्टार्टअप को इक्विटी फंडिंग के द्वारा 100 करोड़ रुपए से फाउंड आफ फंड देने की घोषणा भी ऐतिहासिक है, इसी के साथ युवाओं की मांग पर सीईटी पात्रता परीक्षा में 40 प्रतिशत का मापदंड तय किया, कर्मचारी चयन बोर्ड ने 70 संवर्गों की तिथिवार घोषणा की है।

युवाओं के सपनों साकार करने का भजनलाल सरकार युवाओं के प्रति विजन जाहिर होता है, वर्तमान में राज्य सरकार ने कुल 1 लाख 11 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है जिसमें से 32 हजार से ज्यादा लोगों पदस्थापित कर दिया है तथा इसी माह में 10 हजार से अधिक विभिन्न संवर्गों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं, सरकार ने अपने कार्यकाल में 4 लाख सरकारी नौकरी और 6 लाख लोगों को स्किल के साथ रोजगार देने की घोषणा की है। आज की प्रेस वार्ता में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, विधायक सिद्धि कुमारी, ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, श्याम पंचारिया, महेश मूंड, मीडिया संयोजक मनीष सोनी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *