ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

क्विज, निबंध और गीत में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक प्रतिभा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 30 अक्टूबर । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान अजमेर के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के तहत विद्यार्थियों में बौद्धिक एवं सर्जनात्मक कौशल अभिवृद्धि के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवबाड़ी, बीकानेर में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अमरदीप गोदारा ने बताया कि बोर्ड द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रतियोगिताओं—जिनमें निबंध लेखन, आशुभाषण, क्विज, चित्रकला और एकल गीत शामिल थे—का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति, ज्ञान और कला कौशल की शानदार चमक दिखाई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रतियोगिता के परिणामों में, निबंध में आयुषी सोनी और आशुभाषण में लक्ष्मी भाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि क्विज में जयवर्धन शर्मा, चित्रकला में ज्योति और एकल गीत में हरसिद्धि सोनी विजेता रहे।
समापन सत्र में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उर्वशी शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की और उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को नई दिशा देती हैं। इस सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और ब्लॉक कार्यालय से श्री दीपक जोशी, श्री प्रमोद भार्गव तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री राजकुमार सीलू का भी विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *