बीकानेर में जमीनी विवाद पर खूनी झड़प

बीकानेर में जमीनी विवाद पर खूनी झड़प
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • फायरिंग और पथराव का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

बीकानेर, 15 जुलाई । रामपुरा बस्ती क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने घर के अंदर से बाहर खड़े लोगों पर पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसका दूसरे पक्ष ने वीडियो बना लिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मुक्ता प्रसाद नगर थाने में परस्पर मामले दर्ज कराए हैं।                                                                                                                                                                                  दिनदहाड़े तलवारें लहराईं और फायरिंग हुई
पुलिस के अनुसार, रामपुरा बस्ती की 9 नंबर गली में रिंकू उर्फ योगेश कौशिक का एक मकान है, जिसके पास एक खाली भूखंड है। इसी जमीन को लेकर योगेश और राकेश मीणा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को यह विवाद खूनी झड़प में बदल गया। वायरल हुए वीडियो में दिनदहाड़े एक पक्ष के लोग तलवारें लेकर कुछ लोगों के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता भी दिख रहा है। दोनों पक्षों ने काफी देर तक एक-दूसरे पर पथराव किया और भारी-भरकम ईंटें फेंकीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR
इस मामले में रिंकू उर्फ योगेश कौशिक ने राकेश मीणा, महबूब कायमखानी, सत्यपाल जाट, अभिषेक पंवार, आशीष गहलोत और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं, झुंझुनूं निवासी राकेश मीणा ने रिंकू उर्फ योगेश कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

pop ronak

पिस्टल जब्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि पिस्टल से फायर करने के मामले में योगेश कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस दोनों पक्षों के अन्य दोषियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *