नोखा में हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार , 4 आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

नोखा में हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जमीनी विवाद में किया था भाई का मर्डर

बीकानेर , 19 जुलाई। नोखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीनी विवाद में अपने भाई की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में पूर्व चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक हत्या के प्रकरण में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि 15 जुलाई 2024 को पारवा निवासी राजूराम मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 15 जुलाई को सुबह उसका भाई सीताराम ऊंटगाड़ा लेकर धनलाई नाड़ी के आगे खेत जा रहा था। अचानक गोपाराम पुत्र बुधाराम, सरिता पुत्री गोपाराम, कमला पत्नी गोपाराम, शारदा पत्नी मूलाराम, शांति पत्नी ओमप्रकाश और ओमप्रकाश पुत्र गोपाराम ने रास्ता रोक लिया। उसके भाई सीताराम ने पिताजी छगनाराम और उसे फोन करके मौके पर बुलाया। वह अपने अन्य भाई अचलाराम और सुखाराम के साथ मौके पर पहुंचा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उसके पिताजी खेत में थे तो वे पहले पहुंच गए। हमने देखा कि आरोपी उनके पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। हमने उन्हें छुड़वाया और अपनी ढाणी आ गया। पिता को संभाल कर वापस खेत की ओर जाने लगे तभी आरोपी दुबारा आए और हमला कर दिया। ओमप्रकाश ने बरछी से सीताराम के सिर पर हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। वहीं हमले में अचलाराम की हत्या कर दी। उसे और उसके अन्य भाईयों को भी घायल कर दिया।

जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी और एसपी ने टीम का गठन कर तलाश व गिरफ्तार करने के आदेश दिए। टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की गई। उक्त टीम ने आरोपी की जानकारियां जुटाई तथा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचनाओं से गुरुवार को पारवा निवासी ओमप्रकाश मेघवाल, खेराजराम, भीखाराम, बस्तीराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है व अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *