Global IT Shutdown Side Effect: Microsoft का सर्वर ठप, पूरी दुनिया के बैंक से लेकर विमान कंपनियां पड़ गईं ठप

Microsoft का सर्वर ठप, पूरी दुनिया के बैंक से लेकर विमान कंपनियां पड़ गईं ठप
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित; भारत सरकार ने टेक्नीकल फॉल्ट पर लिया संज्ञान

 

नई दिल्ली। , 19 जुलाई। विश्वभर में Windows पर काम करने वाले सिस्टम को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। Microsoft के सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस बाधित हुई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दुनियाभर के देश आज एक अजीबोगरीब परेशानी से जूझ रहे हैं। अचानक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हो गया और पूरी दुनिया में एयरलाइंस से लेकर ट्रेन सेवाएं तक ठप हो गईं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रेडियो और टीवी प्रसारण समेत बैंकिंग सेवाएं ठप हो गई हैं। ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण और लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं बंद हो गई हैं। फ्लाइट्स आसमान में अटक गई हैं। ट्रेनें पटरियों पर रुक गई हैं। पैसेंजर्स आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।

फ्लाइटों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है, जिसके कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइए जेट समेत कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइटें कैंसिल कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से भी पैसेंजर्स को अलर्ट किया गया है कि वे परेशान न हों, लेकिन एयलाइंस की सेवाएं ठप हैं। बहाली होते ही फिर से सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिसके बारे में जल्दी बता दिया जाएगा। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्वर डाउन हुआ है।

सर्वर में आई कमी के चलते देश भर में जहां विमान सेवाएं प्रभावित हुई। वहीं, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया में बैंक, मीडिया भी प्रभावित हुआ। इसे लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है।

सर्वर की कमी के चलते ब्रिटेन की सबसे बड़ी रेल सेवा में तकनीकी दिक्कत आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर सेवा प्रभावित हुई। ब्रिटेन की स्काई न्यूज सेवा प्रभावित, ऑफ एयर हुआ चैनल वहीं, ऑस्ट्रेलिया में एबीसी न्यूज में भी दिक्कत सामने आई है।

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में आई समस्या की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई देशों में विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है।

कई वमानन कंपनियों के फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही हैं।

माइक्रोसॉफ्ट की बीएसओडी प्रॉब्लम का असर देश भर की कई एयरलाइंस कंपनियों पर भी पड़ा है। इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेक इन सिस्टम डाउन हो गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर सर्वर डाउन का असर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, एयरलाइंस कंपनियां मैनुअल प्रोसेस को फॉलो कर रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी कि वैश्विक आईटी समस्या के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क से संपर्क में रहें। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

एयरपोर्ट पहुंचे यात्री क्या बोले

गोवा एयरपोर्ट पर फंसे एक यात्री ने बताया कि मेरी फ्लाइट गोवा से दिल्ली की थी और सर्वर की समस्या के कारण इसमें देरी हुई। उन्होंने हमें हाथ से बनाया हुआ बोर्डिंग पास दिया, जिस पर हमारे नाम गलत लिखे थे। मैं पास पाने के लिए करीब दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहा।

सर्वर में आई कमी, दिल्ली एयरपोर्ट का पोस्ट

दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट किया। एक्स पर पोस्ट में कहा गया कि वैश्विक आईटी समस्या के कारण, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं हैं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क के संपर्क में रहें।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई एयरपोर्ट पर चेक-ईन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सर्विस पर असर पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपातकाल बैठक बुलाई है। ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज पर लाइव प्रसारण बंद हो चुका है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के बर्लिन एयरपोर्ट से विमानों के टेकऑफ बंद है। वहीं, एयरपोर्ट पर विमान सेवा रोक दी गई है। ब्रिटेन की रेल सेवा में भी तकनीकी खराबी आई है।

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस पड़ी ठप
माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि वो इस समस्या की जांच कर रहे हैं जिसके कारण उपयोगकर्ताओं को विभिन्न ऐप्स और सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था जिसके बाद MS विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर्स और लैपटॉप अचानक क्रैश कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई दिक्कत की वजह से अन्य सेवाओं पर भी असर पड़ा है। लोगों को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस के इस्तेमाल में दिक्कत हो रही है। 74% यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं 36% यूजर्स को ऐप में प्रॉब्लम आ रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *