इंस्पायर अवार्ड के लिए बीएसएफ की छात्रा अर्चना नायक का चयन

इंस्पायर अवार्ड के लिए बीएसएफ की छात्रा अर्चना नायक का चयन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 मार्च। इंस्पायर अवार्ड के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीएसएफ की कक्षा नो की छात्रा अर्चना नायक का चयन हुआ है। अर्चना नायक ने विद्यालय के अध्यापक हुकमचंद चौधरी के मार्गदर्शन में इलेक्ट्रिक एनर्जी सेविंग से संबंधित अपना आइडिया सबमिट किया था। ऊर्जा जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है हम छोटे-छोटे प्रयास करके ऊर्जा की बचत कर सकते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए छत पर बनी पानी की टंकी के इनलेट और आउटलेट पाइप में एक छोटी टरबाइन का यूज़ करते हुए हम छोटे स्तर पर इलेक्ट्रिसिटी जनरेट कर सकते हैं।जिसका उपयोग घर में लगे इनवर्टर आदि को चार्ज करने में लिया जा सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बहुमंजिला इमारत व फ्लैट आदि में यह आइडिया अत्यधिक कारगर सिद्ध होगा। इससे इनवर्टर को चार्ज करने में यूज़ होने वाली बिजली की बचत होगी व बिजली बिल को भी कम किया जा सकेगा। इंस्पायर अवार्ड में चयनित छात्रों को दस हजार रुपए मिलते हैं, ताकि वह अपने आइडिया पर काम करके उसे वास्तविक स्वरूप प्रदान कर सके।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विदित रहे कि अर्चना नायक के मार्गदर्शक शिक्षक हुकमचंद चौधरी राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षक हैं और वह बच्चों के साथ कबाड़ से जुगाड़ जैसी थीम पर काम करते हुए सदैव इनोवेटिव आइडिया से बच्चों को प्रेषित कर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *