राहुल ढल्ला के खिलाफ युवती का करने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज

पुलिसिया लापरवाही व खाकी की नाकामी से बड़ी बहन के बाद छोटी से भी गैंगरेप, न्याय न मिलने पर परेशान छोटी बहन ने भी खाया जहर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

सरदारशहर , 13 अक्टूबर। सरदारशहर में एक 21 वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और शारीरिक शोषण की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राहुल ढल्ला पर युवती ने एक साल से परेशान के आरोप लगाए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिकायत में युवती ने बताया कि राहुल ढल्ला, जो तीन नंबर स्कूल के पास रहता है, पिछले एक साल से उसे तंग कर रहा है। वह रात को शराब पीकर फोन करता है, गाली-गलौच करता है और अश्लील वीडियो भेजता रहता है। राहुल उसे धमकाते हुए कहता है कि वह उसकी बात माने, नहीं तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर उसे बर्बाद कर देगा।

pop ronak

गुरुवार रात को, जब युवती डांडिया कार्यक्रम से लौट रही थी, तो राहुल ने जैनको रेस्टोरेंट के पास अपनी बुलेट बाइक से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गई। फिर राहुल ने उसे जबरन उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और दांतों से गले पर काट लिया। युवती ने जब विरोध किया तो राहुल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती की चीखें सुनकर उसका भाई और उसका दोस्त मौके पर पहुंचे, तब राहुल वहां से भाग निकला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *