जनगणना-2027- जिला कलक्टर निशान्त जैन ने की ऑनलाइन स्व-गणना; नागरिकों से 15 मई तक भागीदारी की अपील

जनगणना-2027- जिला कलक्टर निशान्त जैन ने की ऑनलाइन स्व-गणना
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 5 मई। राष्ट्रीय महत्व के महाभियान ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण का आगाज बीकानेर में प्रभावी रूप से हो चुका है। मंगलवार को प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर निशान्त जैन ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना (स्व-गणना) कर जिलेवासियों को इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पोर्टल के माध्यम से सुलभ हुई गणना
जिला कलक्टर ने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर लॉगिन कर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की और सभी वांछित आंकड़ों को सबमिट किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राजस्थान के लिए निर्धारित पहले चरण के तहत 15 मई तक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।

pop ronak

भविष्य की नीतियों का आधार हैं ये आंकड़े
जिला कलक्टर जैन ने जनगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा-

गोपनीयता और सटीकता: नागरिकों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूर्णतया गोपनीय रखी जाएंगी। सही आंकड़ों से ही देश की भविष्य की नीतियां और कल्याणकारी योजनाएं तैयार होती हैं।

एसई-आईडी (SE-ID) का महत्व: स्व-गणना के बाद प्राप्त होने वाली SE-ID को नागरिक संभाल कर रखें। 16 मई से 14 जून के बीच जब प्रगणक (Enumerators) मकान सूचीकरण के लिए घर आएंगे, तब उन्हें यह आईडी उपलब्ध करवानी होगी, जिससे कार्य में सुगमता और सटीकता आएगी।

अधिकारियों ने भी निभाई जिम्मेदारी
जिला कलक्टर के साथ ही अतिरिक्त कलक्टर (नगर) रमेश देव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी स्व-गणना पूर्ण की। कार्यक्रम के दौरान सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मपाल खींचड़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलक्टर ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने समस्त कार्मिकों की शत-प्रतिशत स्व-गणना सुनिश्चित करें।

 

sjps