भीषण गर्मी को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ समस्त महाविद्यालयों के शैक्षणिक समय में किया बदलाव
सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र



- आगामी आदेश तक प्रात 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा शैक्षणिक समय
बीकानेर, 08 मई। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ समस्त महाविद्यालयों के शैक्षणिक समय में बदलाव किया गया है। कुलसचिव डॉ देवाराम सैनी ने बुधवार को इस बाबत आदेश जारी किया। आदेश में लिखा गया है कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ आने वाले समस्त महाविद्यालयों का शैक्षणिक समय प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। कार्यालय समय प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक यथावत रहेगा। विदित है कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सात संगठक महाविद्यालय आईएबीएम, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चांदगोठी ( चूरू) और मंडावा (झुंझुनूं) आते हैं। जिनके शैक्षणिक समय में बदलाव किया गया है।
