मलखंब प्रतियोगिता में चूरू ने जीता कांस्य पदक

मलखंब प्रतियोगिता में चूरू ने जीता कांस्य पदक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू, 19 अक्टूबर। जिले के मलखंब खिलाड़ियों ने जोधपुर के देंचू में आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
मलखंब कोच भींवराज सारण ने बताया कि 67 वीं राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में जिले की 19 वर्ष छात्र वर्ग टीम के कप्तान विकास सारण, जितेंद्र सिंह, पृथ्वीराज सारण, बाबूलाल नायक, कैलाश नायक एवं राकेश प्रजापत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया । टीम के साथ वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसिंह सिहाग, टीम प्रभारी सुरेश कुमार खटीक, रामचंद्र पूनिया, गुड्डी जाखड़, संजुला डूडी, मनीराज बिठु एवं खिलाड़ियों के अभिभावक सहीराम लोमरोड़, पन्नालाल प्रजापत व रीना मौजूद रहे।
——

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *