निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 21 अक्टू को

रामसर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 235 रोगियों की जांच के बाद 14 का ऑपरेशन रविवार को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 19 अक्टूबर। श्रीमाली समाज महिला मण्डल एवं आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय के द्वारा 21 अक्टू 2023 को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर महालक्ष्मी मंदिर, उस्ता बारी के बाहर पर आयोजित होगा। महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रा दवे ने बताया कि यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर के दौरान नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ. आशीष जोशी अपनी सेवाएं देगें।
महिला मण्डल की सहसचिव एवं प्रवक्ता डिम्पल श्रीमाली ने बताया कि शिविर प्रातः10ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक चलेगा। इस दौरान शिविर में भर्ती होने वाले रोगियों को दवाईयां एवं चश्में निःशुल्क प्रदान किए जाएगें। साथ ही श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जाएगा। शिविर में ऑपरेशन हेतु चयनित व्यक्तियों को अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड या पेन कार्ड आदि की फोटों कॉपी साथ में लानी होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *