शहर देहात जिला कांग्रेस ने किया राजीव गांधी की जयंती पर प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम किया

शहर देहात जिला कांग्रेस ने किया राजीव गांधी की जयंती पर प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम किया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर 20 अगस्त। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वी जयंती पर बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिमा स्थल पंचशती सर्किल पर स्मरण सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्मरण सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने कहा की राजीव गांधी इस देश में संचार क्रांति के जनक के रूप में गिने जाते हैं। भारत देश के युवाओं और किसानों के प्रेरणास्पद रहे है। यही कारण है की राजीव गांधी को हर वर्ग में आज भी पूजा जाता है। आधुनिक भारत की नींव रखते हुए उन्होंने सबसे अधिक अगर किसी को ताकत दी दो वो भारत का युवा था। किसानों को उनकी मेहनत के तौर पर अधिक महत्त्व देना राजीव गांधी का महत्वपूर्ण कार्य था।

pop ronak

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पुष्पहार अर्पित की। उन्होंने कहा की राजीव गांधी जी के निर्देशन और नेतृत्व में भारत एक विशाल शक्तिशाली देश के रूप में विश्व के मानचित्र पर उभरना चालू हो चुका था। आज जिस डिजिटल इंडिया की बात हो रही है उसकी आधारशिला राजीव गांधी ने रखी और उनकी दूरदर्शिता का कमाल की थी। युवा और किसानों के भविष्य को सुनहरा बनाने वाले प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी जी हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा राजीव गांधी की दूरदर्शिता का परिणाम है की आज भारत विश्व के सबसे बड़े प्रतिभावान युवाओं का देश है।

प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा की आज संपूर्ण विश्व में बड़ी बड़ी कंपनियों में बड़े ओहदे पर भारतीय विराजमान है जो राजीव गांधी जी के कार्यकाल और उनकी योजनाओं के बूते संभव हुआ।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम मुस्तफा ने कहा की भारतीय इतिहास में जब विकास और आर्थिक प्रगति की गाथा का जिक्र होगा तो राजीव गांधी जी का नाम सबसे पहले लिया जाएगा।

जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने स्मरण सभा का संचालन करते हुए राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की राजीव गांधी जी के सिद्धांतो को और उनके कार्यों को आज की युवा पीढ़ी से अवगत करवाना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *