थार मरुस्थल में सोलर प्लांट और विंड मिल से होने वाले दुष्प्रभावों पर चिंतन करने की महत्ती आवश्यकता

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर व पर्यावरण विभाग द्वारा अक्षय ऊर्जा दिवस पर सेमिनार आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर व पर्यावरण विभाग द्वारा अक्षय ऊर्जा दिवस पर सेमिनार आयोजित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 21 अगस्त। देश में अक्षय ऊर्जा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2004 से प्रतिवर्ष 20 अगस्त को अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है। एमजीएसयू के पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने इस विषय पर एक दिवसीय सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि इस अवसर पर थार मरुस्थल में सोलर प्लांट और विंड मिल से होने वाले दुष्प्रभावों पर चिंतन करने की महत्ती आवश्यकता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सेमिनार में प्रो. छंगाणी ने चिंता व्यक्त की कि ग्रीन एनर्जी के नाम पर थार मरुस्थल में सोलर प्लांट द्वारा खेजड़ी, रोहिड़ा, केर, बेर, जाल आदि स्थानीय प्रजातियों के पेड़ कटना स्थानीय जलस्त्रोतों का दोहन, पॉलिनेशन करने वाले कीट पतंगों, मधुमक्खियों, तितलियों, पक्षियों , सरीसृपों के आवास मिटाना तथा प्रतिदिन पवन चक्कियों के पंखों से गोडावण, गिद्धों जैसे कई संकटग्रस्त प्रजातियों का कटना थार की समृद्ध जैवविविधता के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं।

एक दिवसीय सेमिनार का संचालन करते हुए सह अधिष्ठाता डॉ. प्रभु दान चारण ने बताया कि आज गोचरों, ओरण आदि की सुरक्षा सामाजिक दायित्व की श्रेणी में आता है।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. मेघना शर्मा ने दिया। सेमिनार में विद्यार्थियों के अतिरिक्त संकाय सदस्य डॉ. अनिल कुमार दुलार, डॉ. संतोष कंवर शेखावत, मानकेशव सैनी व अतिथि संकाय सदस्य डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, रिंकू जोशी, तुल्छा राम, भंवर कडेला आदि शामिल हुए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *