सीएम, स्पीकर, सांसद समेत कई विधायक पहुंचे अस्पताल, सड़क हादसे में घायल कैबिनेट मंत्री की हालत गंभीर

सड़क हादसे में घायल कैबिनेट मंत्री की हालत गंभीर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

रायपुर, 23 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार को सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। उन्हें रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मंत्री रामविचार नेताम के हाथ और सिर पर चोट आई है। रामविचार नेताम को देखने के लिए सीएम विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट के कई मंत्री पहुंचे। रामविचार नेताम को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीएम और विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रामविचार नेताम के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक उन्हें देखने पहुंचे। सीएम विष्णुदेव साय ने अस्पताल पहुंचकर मंत्री के सेहत की जानकारी ली। सीएम के बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी रामविचार नेताम को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, सीनियर नेता अजय चंद्राकर समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों की तरफ से कोई हेल्थ बुलिटेन जारी नहीं किया गया है।

सीएम साय ने कहा- खतरे से बाहर हैं

सीएम साय ने कहा- मंत्रिमंडल के मेरे साथी रामविचार नेताम जी के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की। नेताम जी से भी बात हुई। उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है। चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

कैसे हुआ हादसा
हादसा उस समय हुआ जब मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते समय हुआ। रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास मंत्री की गाड़ी एक पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद मंत्री राम विचार नेताम बेहोश हो गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें रायपुर लाया गया। घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस की टीम हादसे की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को और कड़ा कर दिया है। घटनास्थल पर बेमेतरा कलेक्टर पहुंच गए थे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *