कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर बीकानेर में की बैठक

कांग्रेस ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान को लेकर बीकानेर में की बैठक
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 21 सितंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर, आज बीकानेर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सामुदायिक भवन, रामदेव जी के मंदिर के पास, भुट्टों के पास में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी विक्रम स्वामी ने कहा कि आलाकमान के निर्देश पर यह हस्ताक्षर अभियान अब ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें हर वार्ड में जाकर लोगों को जागरूक करना है, ताकि उन्हें भाजपा और चुनाव आयोग की कथित सांठगांठ के बारे में पता चले। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे वोटों से चुनाव जीतती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा ने कहा कि जब हमारे नेता राहुल गांधी हजारों किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को जागरूक कर सकते हैं, तो हमें भी अपने-अपने वार्डों में इस अभियान को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठे वोटों से बनी है। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार और मोहम्मद आरिफ भुट्टा ने भी इस अभियान को आम जनता तक पहुँचाने पर जोर दिया।

pop ronak

इस कार्यक्रम में विक्रम स्वामी, यशपाल गहलोत, शहजाद भुट्टा, और अन्य प्रमुख नेताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संगठन महासचिव जोगेंद्र जोईया ने किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *