कांग्रेस सेवादल ने हाथ में झाड़ू थाम अस्पताल में चलाया सफाई अभियान

कांग्रेस सेवादल ने हाथ में झाड़ू थाम अस्पताल में चलाया सफाई अभियान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 15 जून । पीबीएम अस्पताल की कथित अव्यवस्थाओं और गंदगी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा संचालित “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” के पांचवें दिन रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। आंदोलन के तहत कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए हाथों में झाड़ू थाम ली। कार्यकर्ताओं ने पहले अस्पताल परिसर में रैली निकाली और इसके बाद परिसर सहित विभिन्न वार्डों व शौचालयों में सघन सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह पूरा कार्यक्रम सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चिकित्सालय में व्याप्त गंदगी व कुप्रबंधन पर गहरा रोष प्रकट किया।

pop ronak

व्यवस्था में व्याप्त अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार पर प्रहार: कमल कल्ला

सफाई अभियान के दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सेवादल के इस श्रमदान आंदोलन का मकसद केवल पीबीएम परिसर की भौतिक सफाई करना ही नहीं है, बल्कि इसके जरिए मूक बधिर बने अधिकारियों और भाजपा सरकार के मंत्रियों व नेताओं के दिलों की सफाई करने का भी संदेश दिया जा रहा है। कल्ला ने कहा कि पीबीएम अस्पताल बीकानेर संभाग की जीवनरेखा है। इस महत्वपूर्ण संस्थान की सुरक्षा, संरक्षा और विकास सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने नसीहत दी कि नेताओं को राजनीतिक संकीर्णता से ऊपर उठकर जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

कमल कल्ला ने आगे जोड़ा कि यह सफाई अभियान सांकेतिक रूप से समूचे तंत्र में घर कर चुकी गंदगी, अकर्मण्यता, भ्रष्टाचार और भेदभाव को समाप्त करने की एक शुरुआत है। इसके साथ ही उन्होंने बाहरी निजी कंपनियों की सीमित जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए सरकारी तंत्र में इनके अनावश्यक प्रोत्साहन को तुरंत बंद करने की मांग की।

रघुपति राघव राजा राम के भजनों से फैलाई सकारात्मकता
आंदोलन के दौरान अस्पताल की फिजां बदली-बदली नजर आई। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने पूरे अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाते हुए ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सुमधुर संकीर्तन किया। नेताओं का मानना था कि इस भजन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और आम जनता के बीच एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का प्रयास किया गया।

प्रशासनिक विफलता पर घेरा: देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष मदन मेघवाल ने कहा कि अस्पताल प्रशासन अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह विफल रहा है। इसी कारण मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। प्रशासन की इसी कुंभकर्णी नींद को तोड़ने के लिए यह प्रतीकात्मक सफाई अभियान चलाया गया है।

सुधार न होने पर दी चेतावनी: सेवादल बीकानेर शहर के अध्यक्ष अनिल व्यास और देहात अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने संयुक्त रूप से कहा कि पीबीएम संभाग का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र होने के बावजूद यहां सफाई और प्रबंधन का दिवाला पिट चुका है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं, तो इस जनआंदोलन को और अधिक उग्र व व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं, शहर के संगठन महासचिव मनोज व्यास ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने की सूरत में सेवादल पूरे राजस्थान में इस आंदोलन की चिंगारी सुलगाएगा और सरकार को हर स्तर पर कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

आंदोलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
अस्पताल में आयोजित इस बड़े विरोध-प्रदर्शन व सफाई अभियान में सेवादल और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मदनगोपाल मेघवाल, देहात सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, शहर सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास, संगठन सचिव मनोज व्यास, सुखदेव नाथ, भंवर कुकाना, निर्मला, जावेद, कालू राव, सोमजोशी, मोहम्मद असलम, राजा काका, विष्णुकांत व्यास, हिमांशु व्यास, रतना कोलानी, मदन मोहन व्यास, लक्ष्मण व्यास, सूर्य प्रकाश कल्ला और रुद्र पुरोहित सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह आंदोलन आगामी दिनों में बीकानेर की सियासत और प्रशासनिक हलकों में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है।

sesumo school
sjps