हवाई सेवाओं में बीकानेर राजस्थान का सबसे पिछड़ा शहर: बीडीएमए अध्यक्ष पचीसिया

हवाई सेवाओं में बीकानेर राजस्थान का सबसे पिछड़ा शहर: बीडीएमए अध्यक्ष पचीसिया
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 15 जून । बीकानेर जिला उद्योग संघ (BDMA) के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीकानेर की हवाई सेवाओं को देश के प्रमुख महानगरों से जोड़ने और लंबे समय से लंबित पड़े हवाई मार्गों पर उड़ानें शुरू करवाने के संबंध में एक विस्तृत मांग पत्र सौंपकर त्वरित हस्तक्षेप का निवेदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्रीय मंत्री से वार्ता करते हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बीकानेर की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में बीकानेर हवाई सेवाओं के क्षेत्र में अपेक्षाकृत बहुत पिछड़ा हुआ है। पचीसिया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा RCS-UDAN 5.0 योजना के अंतर्गत स्वीकृत बीकानेर–सूरत एवं बीकानेर–मुंबई हवाई मार्गों को स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइंस को आवंटित किया गया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 25 जुलाई 2023 को जारी लेटर ऑफ अवार्ड के ‘अनेक्सचर-ए’ में यह मार्ग रूट नंबर 51 (सूरत–बीकानेर) के रूप में दर्ज है, लेकिन खेद का विषय है कि आवंटन के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कंपनी द्वारा इस मार्ग पर उड़ानें शुरू नहीं की गई हैं। उन्होंने मांग की कि इस रूट का आवंटन स्पाइसजेट से वापस लेकर किसी अन्य सक्रिय हवाई सेवा प्रदाता कंपनी को दिया जाए ताकि बीकानेर की जनता को इसका लाभ मिल सके।

pop ronak

औद्योगिक व व्यापारिक विकास के लिए महानगरों से कनेक्टिविटी आवश्यक
संघ के सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बीकानेर की व्यापारिक पृष्ठभूमि को रेखांकित करते हुए महानगरों से सीधी कनेक्टिविटी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बीकानेर के मारवाड़ी व्यापारी और उद्योगपति देश-दुनिया के हर कोने में मजबूत पहचान रखते हैं और प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर उनका निरंतर आवागमन रहता है, इसके बावजूद बीकानेर को उसके अनुरूप हवाई सेवाएं नहीं मिल पाई हैं।

बीकानेर-अहमदाबाद उड़ान की मांग: किराड़ू ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि व्यवहार्यता अंतर अनुदान योजना (VGF Scheme) के अंतर्गत बीकानेर–अहमदाबाद हवाई सेवा को एलायंस एयर (Alliance Air) के माध्यम से शीघ्र प्रारंभ करवाया जाए। अहमदाबाद पश्चिम भारत का एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है, जहां बीकानेर के उद्यमियों का नियमित आना-जाना रहता है।

विकास को मिलेगी नई गति: उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से बीकानेर संभाग के व्यापार, निवेश, पर्यटन, उच्च शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को एक नई गति और नया विस्तार मिलेगा।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि बीकानेर के नागरिक और व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष इन दोनों महत्वपूर्ण रूट्स (सूरत, मुंबई व अहमदाबाद) पर शीघ्र विमान सेवा शुरू करवाने हेतु प्रभावी अनुशंषा और पैरवी की जाएगी।