पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा विरोध

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा विरोध
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • तुलसी सर्किल से पैदल गाड़ियां घसीटते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे कार्यकर्ता

बीकानेर, 20 मई। ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ आज बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव सलीम भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पैदल वाहन घसीटकर जताया विरोध
प्रदर्शन का तरीका काफी अनूठा रहा। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तुलसी सर्किल पर एकत्रित हुए और वहां से अपनी मोटरसाइकिल व स्कूटरों को पैदल घसीटते हुए अंबेडकर सर्किल स्थित राठी पेट्रोल पंप तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘पेट्रोल के दाम कम करो’, ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘मोदी सरकार होश में आओ’ जैसे गगनभेदी नारे लगाकर वातावरण को गरमा दिया।

pop ronak

नेताओं ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
पेट्रोल पंप पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सलीम भाटी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने किसान, महिला, युवा, मजदूर और व्यापारी सहित हर वर्ग को प्रताड़ित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले मात्र 5 दिनों में दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है। कांग्रेस इस जनविरोधी निर्णय की पुरजोर निंदा करती है और बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लेने की मांग करती है।

कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच सरकार ने कीमतों में इजाफा कर जनता को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने पिछले 12 सालों में टैक्स के जरिए भारी राजस्व वसूला है, अब समय है कि सरकार अपने राजस्व में कटौती कर जनता को महंगाई से राहत दे।

महिला विरोधी नीतियों का आरोप
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शशिकला राठौर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। यह सरकार पूरी तरह महिला विरोधी है और जनता के साथ विश्वासघात कर रही है।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के शब्बीर अहमद, अभाव अभियोग विभाग के शहर अध्यक्ष नंद लाल गहलोत, प्रदेश महासचिव गौरी शंकर गहलोत, नितिन वत्स, जयकिशन गहलोत, शरीफ समेजा, श्रवण रामावत, हाजिर खान, दलीप सिंह, पूर्व पार्षद दीन मोहम्मद, संदीप वर्मा और हाशन खिलजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

 

sesumo school
sjps