स्वस्थ रहने के लिए शहरवासियों ने लिया एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संकल्प

स्वस्थ रहने के लिए शहरवासियों ने लिया एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संकल्प
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • योग संगम‘‘ में उमड़ा जन सैलाब

बीकानेर, 18 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के तहत बुधवार को प्रातः 5.30 से 7 बजे जवाहर पार्क में ‘‘योग संगम’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम के अंतर्गत हुआ, जिसमें महर्षि पतंजलि योग संस्थान, अखिल विश्व गायत्री परिवार, डिवाइन यूथ एसोसिएशन, खेलो भारत, द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान, वैदिक मार्शल आर्ट एवं आनन्दम योगा एंड मेडिटेशन सेंटर की संयुक्त सहभागिता रही।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

योग गुरू दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के स्टाफ आॅफिसर डाॅ. अशोक शर्मा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शिव सारस्वत तथा आयुर्वेद विभाग से सहायक निदेशक डाॅ. जितेन्द्र भाटी रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अखिल विश्व गायत्री परिवार के देवेन्द्र सारस्वत ने वैदिक मंत्रोच्चार से की। इसके पश्चात् योग गुरू दीपक शर्मा एवं गायत्री परिवार से हिमांशु सारस्वत ने काॅमन योग प्रोटोकाॅल का अभ्यास करवाया, जिसमें शिथिलीकरण के अभ्यास, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासान, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया।

pop ronak

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ. अशोक शर्मा ने आमजन से नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया और कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का निवास होता है। योग शिविर संचालक नन्दलाल शर्मा एवं वरिष्ठ योगाचार्य कन्हैयाल सुथार ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। आयुर्वेद विभाग से सहायक निदेशक डाॅ. जितेन्द्र भाटी ने 21 जून, योग दिवस को जिला स्तरीय मुख्य समारोह, करणीसिंह स्टेडियम में अधिकाधिक संख्या में शहरवासियों को पहुंचने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के लोकेश व्यास, अनिल चांगरा, गायत्री परिवार से धनंजय सारस्वत, वरिष्ठ योगाचार्य कन्हैयालाल सुथार, नन्दलाल शर्मा, हिमांशु सारस्वत, योग प्रशिक्षक किशन शर्मा, ईशा शर्मा, शोभा सारस्वत, मोहित स्वामी, भंवरी देवी, उदयशंकर आचार्य, रामकुमार ओझा, मोहित राजपुरोहित, चित्रांश मोदी, शुभांगी सुथार, विक्रम भाटी, सुनील स्वामी, प्रदीप दैया, वंशिता, आशीष शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *