नीट 2026 पेपर लीक में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, शिक्षा मंत्री ने दी कड़ी चेतावनी

नीट 2026 पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

नयी दिल्ली, 15 मई। नीट (NEET-UG) 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद देशभर में बढ़ते आक्रोश के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस घोटाले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की गहन जांच के लिए सीबीआई (CBI) को आदेश दे दिए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

“एनटीए के भीतर की संलिप्तता की भी होगी जांच”
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीआई इस घोटाले के हर पहलू की जांच करेगी। इसमें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के अधिकारियों की संभावित मिलीभगत, कोचिंग संस्थानों की भूमिका और बिचौलियों के नेटवर्क को खंगाला जाएगा। उन्होंने कहा, “हम इस घटना से दुखी हैं और सुनिश्चित करेंगे कि ईमानदार छात्रों के साथ कोई अन्याय न हो।”

pop ronak

प्रभावित छात्रों के लिए बड़े राहत उपाय
लाखों छात्रों के तनाव और वित्तीय बोझ को कम करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

निशुल्क पुनर्परीक्षा: दोबारा होने वाली नीट परीक्षा के लिए छात्रों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

पसंद का केंद्र: छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का शहर और केंद्र दोबारा चुन सकेंगे।

अतिरिक्त समय: परीक्षा की अवधि में 15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा जाएगा।

नए एडमिट कार्ड: परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।

भरोसा बहाली की कोशिश
कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों और छात्र संगठनों के भारी दबाव के बीच सरकार का यह कदम परीक्षा प्रणाली में खोए हुए विश्वास को बहाल करने की एक कोशिश है। सरकार ने अपील की है कि मेधावी छात्र धैर्य रखें, क्योंकि पूरी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो भविष्य के लिए नजीर बनेगी।

अफवाहों से सावधान रहने की अपील

NTA ने इस बार छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष चेतावनी भी जारी की है. एजेंसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें फैल सकती हैं. ऐसे में किसी भी गलत जानकारी के शिकार होने से बचें।

छात्रों और माता-पिता से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.
किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें.

सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी छात्र को अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो वे सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर जारी किए गए हैं.

ईमेल आईडी: neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700

 

sesumo school
sjps