दीपावली मेले में खरीददारी को उमड़े ग्राहक

दीपावली मेले में खरीददारी को उमड़े ग्राहक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 4 नवम्बर । गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित दीपावली मेले के दूसरे दिन शहरवासियों ने जमकर खरीददारी की।
बीकानेर के महिला इकाई की अध्यक्ष राखी चौरड़िया ने बताया कि दीपावली शॉपिंग के चलते कस्टमर का काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। मेले में हर काउंटर पर महिलाएं पहुंच रहीं हैं। दो दिन की सेल से दुकानदारों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लघु उद्योग भारती के सचिव प्रकाश नवहाल ने बताया कि मेले को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि हमें रात को साढ़े दस बजे गेट बंद करना पड़ा। शुक्रवार रात जादूगर शो में भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। शनिवार शाम को गेम जोन में बच्चों ने अलग-अलग गेम्स में खूब धमाल मचाया। मेले का रविवार शाम 7 बजे समापन होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मेले के स्पॉन्सर भीखाराम चांदमल, हाइटेक नेचुरल फूड, नेचर फाइन, झकास, करणी इलेक्‍ट्रिकल व मारवाड़ हॉस्पिटल का अच्छा सहयोग मिल रहा है। प्रकाश नवहाल ने बताया कि चुनाव के बाद संगठन महिला उद्यमियों के लिए एक सेमिनार आयोजित करने का विचार कर रहा है जिसमें 25 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं में बेहतर ढंग से बिजनेस करने के हुनर तो होते हैं, लेकिन कुछ महिलाएं पूंजी के अभाव में कारोबार को आगे नहीं ले जा सकती।

हमने संगठन की एक महिला इकाई खड़ी कर दी। इन महिलाओं को प्रशिक्षण मिल जाएगा तब वे आगे और महिलाओं को ट्रेंड कर देगी। बहुत सी महिलाओं को सरकारी योजनाओं के फायदों की जानकारी नहीं होती। विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है। एम एस एम ई में केम्प लगते तो उनमें 75 प्रतिशत छूट मिलती है। बीकानेर के बाहर कैम्प लगते हैं तो सरकार आने जाने का किराया वहन करती। हमारा महिला इकाई खड़ा करने का यही उदेश्य हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *