दिन दहाड़े बैंक कियोस्क पर लूट, पिस्टल दिखाकर 1.20 लाख रुपये छीने, जांबाज लोगों ने बदमाशों को दबोचा

दिन दहाड़े बैंक कियोस्क पर लूट
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 7 फ़रवरी । राजस्थान की राजधानी जयपुर के चित्रकूट इलाके में शनिवार दोपहर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोपहर करीब 12:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश एक एसबीआई (SBI) कियोस्क में घुसे और संचालक हेमंत कपूर को पिस्टल दिखाकर मौत का डर दिखाया। बदमाशों ने वहां रखा 1.20 लाख रुपये नकद से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गए। हालांकि, बदमाशों की यह ‘हिम्मत’ उन पर भारी पड़ गई क्योंकि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उन्हें भागने का मौका नहीं दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हेलमेट पहने दो युवक कियोस्क में दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही बदमाश बैग लेकर बाहर भागे, शोर मचने पर आसपास के दुकानदार और राहगीर सतर्क हो गए। लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बदमाशों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों लुटेरों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

pop ronak

पुलिस प्रशासन ने घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रकाश मीणा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए वारदात के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। उन्होंने जनता के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही पूछताछ के बाद इस पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद से चित्रकूट इलाके में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *