भाजपा राज में भाजपा अध्यक्ष ने बीकानेर में बढ़ती चोरियों, ट्रैफिक अव्यवस्था और नशा रोकथाम पर सख्त कदम की मांग

बीकानेर में बढ़ती चोरियों, ट्रैफिक अव्यवस्था और नशा रोकथाम पर सख्त कदम की मांग
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 दिसंबर । शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और यातायात की अव्यवस्था को लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आज पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की मांग
शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि बीकानेर में लगातार हो रही चोरियों के कारण आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
  • गश्त बढ़ाना: शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
  • कड़ी कार्रवाई: अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  • उन्होंने नशे के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसके खिलाफ और कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

ट्रैफिक अव्यवस्था पर चिंता
सुमन छाजेड़ ने गोगागेट सर्किल सहित कई स्थानों पर बसों के बिना बस स्टैंड के सड़क पर रुकने से उत्पन्न होने वाले लंबे जाम और संभावित दुर्घटनाओं पर चिंता जताई।

pop ronak

वाहनों पर रोक: उन्होंने मांग की कि शहरी सीमा में बस, ट्रक और अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय के अनुसार सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे और दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

पार्किंग सुविधा: उन्होंने के.ई.एम. रोड के पास व्यापारियों के हित में सुरक्षित पार्किंग सुविधा विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस मुलाकात के दौरान जिला मंत्री तरुण स्वामी, मंजुषा भास्कर, मुकेश बन, हरीश भोजक और ताराचंद गहलोत उपस्थित रहे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने यह जानकारी दी।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *