प्रतियोगी परीक्षाओं में राजस्थानी भाषा के वेटेज की मांग

प्रतियोगी परीक्षाओं में राजस्थानी भाषा के वेटेज की मांग
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 9 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष, रिटायर्ड मेजर जनरल श्री आलोक राज से आज राजस्थानी मोट्यार परिषद की एक टीम ने मुलाकात की। टीम ने राजस्थान में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े प्रश्नों का वेटेज बढ़ाने की मांग की।
मातृभाषा में शिक्षा और स्थानीय युवाओं को अवसर
मोट्यार परिषद के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हिमांशु टाक ने आलोक राज को बताया कि अगर भर्ती परीक्षाओं में राजस्थानी से जुड़े सवाल ज़्यादा पूछे जाते हैं, तो इससे स्थानीय युवाओं को रोज़गार के अधिक अवसर मिलेंगे। यह कदम बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए कोटा निर्धारित करने में भी मदद करेगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा में शिक्षा पर भी विस्तार से चर्चा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्ष आलोक राज ने परिषद के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मांग पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा और संस्कृति हमारा गौरव है। इस अवसर पर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित राजस्थानी मोट्यार परिषद के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *