राजस्थान में टैबलेट पर होंगे भर्ती एग्जाम, चल रहा है परीक्षण

राजस्थान में टैबलेट पर होंगे भर्ती एग्जाम, चल रहा है परीक्षण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 9 सितंबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि राज्य में अब भर्ती परीक्षाएँ टैबलेट पर आयोजित की जाएँगी। इसके लिए आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर परीक्षण किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है।
आलोक राज बीकानेर में ग्रेड-4 की परीक्षा की तैयारियों से जुड़ी एक बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने बताया कि शुरुआत में 5 से 10 हजार उम्मीदवारों के लिए टैबलेट-आधारित परीक्षाएँ शुरू की जाएँगी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए लाखों कंप्यूटरों की ज़रूरत होती है, जबकि वर्तमान में केवल 20,000 ही उपलब्ध हैं। इसलिए टैबलेट एक बेहतर विकल्प साबित होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नकल और पेपर लीक पर लगेगी लगाम
आलोक राज ने बताया कि टैबलेट-आधारित परीक्षा में नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए परीक्षण जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब डमी उम्मीदवारों की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। साथ ही, पेपर लीक की समस्या से निपटने के लिए भी कड़े कदम उठाए गए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने कहा कि पेपर की प्रिंटिंग और वितरण प्रक्रिया को पहले से ज़्यादा सुरक्षित बनाया गया है, ताकि अंतिम क्षण तक यह पता न चल सके कि किस केंद्र पर कौन सा पेपर सेट भेजा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को एक घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा, और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।

महिलाओं को मेहंदी ना लगाने की सलाह
अध्यक्ष आलोक राज ने महिलाओं से परीक्षा से पहले हाथों पर मेहंदी न लगाने की अपील की, खासकर उँगलियों के पोर पर, क्योंकि इससे बायोमेट्रिक स्कैनिंग में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक स्कैनिंग हर हाल में की जाएगी और अगर मेहंदी की वजह से दिक्कत आती है, तो फेस स्कैनिंग का सहारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सलाह इसलिए दी जा रही है, ताकि उम्मीदवारों को असुविधा न हो।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *