अधिवक्ताओं के लिए बार रूम और नागणेची जी मंदिर में लिफ्ट ठीक करने की मांग

अधिवक्ताओं के लिए बार रूम और नागणेची जी मंदिर में लिफ्ट ठीक करने की मांग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई

बीकानेर, 21 मई। बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान आज दो प्रमुख स्थानीय जनसमस्याएं जिला कलेक्टर निशांत जैन के समक्ष रखी गईं। एडवोकेट और बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के प्रतिनिधि हनुमान प्रसाद शर्मा ने अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था और प्रसिद्ध नागणेची जी मंदिर में सुविधाओं के अभाव को लेकर ज्ञापन सौंपा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आरटीओ कार्यालय में बार रूम के लिए भूमि आवंटन की मांग
आरटीओ बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने डीटीओ कार्यालय परिसर में ‘बार रूम’ स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित करने की पुरजोर मांग की है। एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने कलेक्टर को बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत परमिट, फिटनेस, वाहन रजिस्ट्रेशन और चालान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अधिवक्ता मोटर मालिकों की ओर से वकालतनामा लगाकर पैरवी करते हैं।

pop ronak

अधिवक्ताओं का कहना है कि आरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन भारी पब्लिक डीलिंग होती है, लेकिन वहां वकीलों के बैठने या पत्रावली (फाइल) तैयार करने के लिए कोई स्थाई जगह नहीं है। भीषण गर्मी, धूप और सर्दी के मौसम में अधिवक्ताओं को खुले में ही कार्य करना पड़ता है, जो उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है। मांग की गई है कि अधिवक्ताओं के सम्मान और कार्य सुगमता के लिए कार्यालय परिसर में ही उचित स्थान दिया जाए।

नागणेची जी मंदिर की लिफ्ट एक माह से खराब, श्रद्धालु परेशान
जनसुनवाई में दूसरा बड़ा मुद्दा बीकानेर के आस्था के केंद्र श्री नागणेची जी मंदिर का उठा। पिछले एक महीने से मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लगी लिफ्ट खराब पड़ी है। एडवोकेट शर्मा ने आरोप लगाया कि देवस्थान विभाग इस महत्वपूर्ण सुविधा को ठीक करवाने में बेहद लचर और सुस्त प्रक्रिया अपना रहा है।

लिफ्ट बंद होने के कारण विशेष रूप से दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वृद्ध श्रद्धालु ऊंचाई पर स्थित माता के दर्शन किए बिना ही वापस लौटने को मजबूर हैं। जिला कलेक्टर से इस मामले में हस्तक्षेप कर देवस्थान विभाग को त्वरित मरम्मत के निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

 

sesumo school
sjps