कोर्ट परिसर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग

कोर्ट परिसर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर, 5 मई। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन, बीकानेर ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर हालिया सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी से बढ़ा डर
ज्ञापन में बार एसोसिएशन ने अवगत कराया कि जिला न्यायालय बीकानेर में प्रतिदिन कई गंभीर मामलों के अपराधियों और असामाजिक तत्वों का आवागमन रहता है। हाल ही में न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकियां प्राप्त होने के बाद से अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और आमजन में असुरक्षा का माहौल है। बार ने मांग की है कि न्यायालय समय के दौरान परिसर में सशस्त्र गार्ड तैनात किए जाएं। परिसर के संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए।

pop ronak

यातायात और नशे के विरुद्ध अभियान पर चर्चा
अधिवक्ताओं ने नए और पुराने न्यायालय परिसर के आसपास बेतरतीब यातायात और पार्किंग की समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित किया, जिससे न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।

इसी दौरान, बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ (Operation Neelkanth) की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे पर इस प्रहार से बीकानेर के युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और बार एसोसिएशन इस अभियान का पूर्ण समर्थन करती है।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान सचिव हेमंत सिंह, उपाध्यक्ष लेखराम धत्तरवाल, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह, भंवर लाल बिश्नोई, सुखदेव व्यास, रूपेंद्र सिंह, रामनिवास विश्नोई, ताराचंद उपाध्याय, मनीष सांखला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

sjps