देशनोक नगर पालिका को सीवरेज परियोजना के लिए ₹952.83 लाख की तकनीकी स्वीकृति

नगरपालिका देशनोक के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 8 अगस्त। देशनोक नगर पालिका को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ₹952.83 लाख (लगभग 9.5 करोड़ रुपये) की सीवरेज परियोजना के लिए तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। यह महत्वपूर्ण निर्णय स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान सरकार के अधीन निदेशालय स्थानीय निकाय द्वारा 28 जुलाई, 2025 को हुई तकनीकी समिति की बैठक में लिया गया।
परियोजना का विवरण और उद्देश्य
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य देशनोक में सीवरेज और मलजल निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करना है। इसके तहत 2600 KLD (किलोलीटर प्रतिदिन) क्षमता का अत्याधुनिक एमबीबीआर (MBBR) आधारित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट नगर की सीवरेज समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस योजना में निम्नलिखित प्रमुख कार्य शामिल हैं:

pop ronak
  • इंटरसेप्शन और डायवर्जन (I&D) कार्य
  • पंपिंग स्टेशन और ग्रेविटी मेन पाइपलाइन का निर्माण
  • ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना
  • पाँच वर्षों तक प्लांट का संचालन एवं अनुरक्षण (O&M)

परियोजना की कुल लागत ₹9,52,83,217 निर्धारित की गई है, जिसमें ₹21,95,466 की प्रोविजनल राशि और पाँच वर्ष का ₹52,69,118 का अनुरक्षण व्यय भी शामिल है। यह परियोजना “पैकेज-8” के अंतर्गत बीकानेर संभाग की कुल 12 नगरीय निकायों का हिस्सा है, जिसमें देशनोक प्रमुख रूप से शामिल है। इसे नगरीय आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

स्थानीय नेताओं ने जताया आभार
नगरपालिका देशनोक के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा, स्वायत्त शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, और कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी का विशेष रूप से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। मूंधड़ा ने बताया कि इससे नगर की वर्षों पुरानी सीवरेज समस्या का समाधान होगा और देशनोक को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। संघर्ष समिति अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने भी राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए युवा विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी के देशनोक के विकास और स्वच्छ भारत मिशन में विशेष सहयोग के लिए नगर वासियों की ओर से धन्यवाद दिया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *