राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चमकी बीकानेर की खुशी सांखला, केवीएस जयपुर रीज़न को दिलाया रजत पदक

राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चमकी बीकानेर की खुशी सांखला, केवीएस जयपुर रीज़न को दिलाया रजत पदक
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

जयपुर/बीकानेर, 24 सितंबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 55वीं ‘KVS National Sports Meet 2026-27’ की राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 नाल (बीकानेर) तथा जयपुर रीज़न की प्रतिभावान छात्रा खुशी सांखला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित आईआईटी परिसर (लखनऊ रीज़न) में 17 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देशभर के केंद्रीय विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। खुशी सांखला ने जयपुर रीज़न की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरी प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं बेहतरीन टीम भावना का परिचय दिया और टीम को उपविजेता (1st Runner-Up) बनाकर सिल्वर मेडल हासिल किया।

pop ronak

गृह नगर पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर बीकानेर लौटने पर रेलवे स्टेशन, नत्थूसर बास और शंकर नाथ जी चौक में स्थानीय निवासियों, खेल प्रेमियों एवं परिजनों द्वारा खुशी सांखला का नागरिक अभिनंदन और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिव सोलंकी, बाबूलाल चौधरी, रविन्द्र व्यास, गणेश पंवार, बल्लू सांखला, सनू सुथार, भेरू ओझा, घनश्याम गहलोत, चान्दरतन, चोरूलाल, नन्दकिशोर सुथार, विकास जोशी, नन्दु गहलोत, सुमित, मधु, आशादेवी, नन्दा तंवर, श्यामा देवी, दुर्गा, कुन्ती, यशोदा, मंजू देवी, पंकज तंवर, मोहनलाल, भीखमचन्द, रामदेव, यशवंत, अमित, नेमचंद, जयचंद, राधादेवी, योगिता, गुड्डू देवी, कार्तिक तथा रिषिका सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने खुशी की इस उपलब्धि को पूरे राजस्थान प्रदेश का मान बढ़ाने वाला बताया।