पार्टी की रीढ़ है कार्यकर्ता, सम्मेलन में डॉ.कल्ला व गहलोत ने फूंका जोश का मंत्र

सम्मेलन में डॉ.कल्ला व गहलोत ने फूंका जोश का मंत्र
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की तादाद में शामिल हुए कार्यकर्ता…
बीकानेर, 6 नवम्बर
। कांग्रेस की क्या पहचान-त्याग,तपस्या और बलिदान। इस मूल मंत्र के साथ रविवार शाम को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बुलाकी दास कल्ला और पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के युवा प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भर दिया।
सीताराम भवन में आयोजित दोनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने डॉ.बीड़ी कल्ला और यशपाल गहलोत के पक्ष में 25 नवंबर को मतदान करवाने के लिए कमर कस कर तैयार रहने की बात। सम्मेलन में पूर्व और पश्चिम से सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए। शाम छह बजे का सम्मेलन शुरू होने का समय था, ऐसे में निर्धारित समय पर जोश और उत्साह से लबरेज कार्यकर्ता गर्मजोशी से नारेबाजी करते हुए सीताराम भवन पहुंचने लगेे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl


प्रभात फेरी की तरह निकलो : डॉ.कल्ला

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीड़ी कल्ला ने कहा कि कांग्रेस की पहचान हमेशा ही त्याग,तपस्या और बलिदान की रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता बड़ी ही शालीनता के साथ लोगों के बीच पहुंचकर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि अब समय बहुत कम रह गया है। ऐसे में सुबह प्रभात फेरी की तरह निकलो, आप कार्यकर्ता है, आप तो हम प्रत्याशियों से ही पहले निकल सकते है। अपने-अपने वार्डों में जाकर घर-घर दस्तक देकर सम्पर्क करों। बूथ लेवल पर काम करना है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कल्ला ने कहा कि जिस दिन मतदान है, उस दिन कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखें कि उसे जिस बूथ की जिम्मेवारी दी गई है, वो उसको पूरी तरह से निभाएं। फिर किसी भी स्थिति में बूथ छोडक़र नहीं जाए। कल्ला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अनर्गल बातें फैलाने, भ्रामक प्रचार, दुष्प्रचार करने में माहिर है, ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता के साथ रहना होगा।


सम्मेलन में डॉ.कल्ला व गहलोत

कल्ला ने विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके घर शीशे से बने होते है, वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारते। डॉ.कल्ला ने सभी कार्यर्ताओं से कहा कि वो एक ही नारा लगाए ‘हाथा जोड़ी चाल सी, कांग्रेस बाजी मार सी…यही नारा लगाते हुए पूर्व और पश्चिम में वोट मांगने हैं।

पूर्व विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने कहा कि यह लोकतंत्र का पर्व है। यह चुनाव एक विचार धारा का चुनाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो अपनी कमर कसकर तैयार हो जाएग। आज का उत्साह और जोश है उसको कायम रखना है। साथ ही इसे 25 नवंबर को पूर्व और पश्चिम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाना है। गहलोत ने कहा कि मतदान के दिन पूरी मजबूती के साथ बूथ पर डटकर रहना है। प्रत्येक कार्यकर्ता खुद प्रत्याशी बनकर लोगों के बीच जाए और जनसम्पर्क करें।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीतू चौधरी ने अपने औजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। चौधरी ने कहा कि यह मानो कि राजस्थान का यह विधानसभा चुनाव आने वाले दिनों में देश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। ऐसे में 25 नवंबर को पूरे जोश और उत्साह के साथ दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने के लिए जुट जाएं ।

इन्होंने भी रखे विचार

कार्यकर्ता सम्मेलन को सेवादल के जिलाध्यक्ष अनिल व्यास, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू जयशंकर जोशी, गजेन्द्र सांखला, नंदलाल जावा, हारुण राठौड़, पार्षद शिव शंकर बिस्सा, जिया उर रहमान, संजय आचार्य, मुकेश राजस्थानी, सुभाष स्वामी, इंटक नेता रमेश व्यास, सुमित कोचर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कांग्रेस के पार्षदों ने अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, अखिल भारतीय पुष्टिकर के रूप किशोर व्यास, राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, जावेद पडि़हार, नवरतन व्यास, देवेन्द्र बिस्सा, अरूण व्यास, मनीष पुरोहित, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, नितिन वत्सस, ओमप्रकाश लोहिया, हनुमान कॉमरेड, प्रफुल्ल हटीला, सुरेन्द्र डोटासरा, चेतना डोटासरा, महिला कांग्रेस की शर्मिला पंचारिया, सुनिता गौड़, लक्ष्मी पारीक सहित पदाधिकारी और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीे। सम्मेलन का संचालन श्रीलाल व्यास, आनंद जोशी ने किया।

पैरोड़ी गीतों से बांधा समां…

पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान स्थानीय कलाकारों ने पैरोडी गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम मेें सावरलाल रंगा, मार्केण्डेय रंगा, सूर्या पुरोहित, मुकेश चूरा एंड पार्टी, नरोत्तम रंगा, लालू उपाध्याय ने कांग्रेस के समर्थन में तैयार किए गए पैरोड़ी गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

स्वर्णकार के प्रतिनिधियों ने किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मनीष सोनी के नेतृत्व में समाज के गणमान्य लोगों ने डॉ.बीड़ी कल्ला और यशपाल गहलोत का भव्य पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया और समर्थन का भरोसा दिलाया। वहीं सर्राफा बाजार के सुनील सोनी, कैलाश डावर सहित समाज के लोगों ने भी दोनों नेताओं का अभिनंदन किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *