स्काउट गाइड सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

स्काउट गाइड सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

पूर्व सचिव स्व. बृजमोहन पुरोहित को दी श्रद्धांजलि

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 03 अक्टूबर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बीकानेर के तत्वावधान में पूर्व सचिव स्व. बृजमोहन पुरोहित की पुण्यतिथि पर त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ सभागार में एक भावपूर्ण सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भजनों व प्रार्थनाओं से दी पुष्पांजलि

स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुई इस सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने स्व. पुरोहित के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा के दौरान रामधुन, ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’, ‘रघुपति राघव राजा राम’, शांति पाठ एवं विभिन्न धर्मों की पवित्र प्रार्थनाओं का संगान कर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया।

स्काउट-गाइड परिवार और प्रबुद्धजन रहे मौजूद

प्रार्थना सभा में संगठन के वरिष्ठ सदस्य गौरी शंकर गहलोत, पूर्व मंडल सचिव देवानंद पुरोहित, पी.के. मित्तल, शांति प्रसाद, चांद रतन दवे, अहमद बशीर, प्रभु गहलोत, विमल स्वामी, मांगीलाल सुथार, घनश्याम स्वामी, हर्षित, गोपी, पंकज भटनागर, अशोक स्वामी, सुनील सुथार, बनवारी छीपा, कन्हैया लाल पुरोहित, छोटा मुन्ना सहित बीकानेर के रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड पदाधिकारी व स्व. पुरोहित के परिजन उपस्थित रहे।

प्रार्थना सभा का सफल संचालन सचिव भुवनेश्वर साद एवं सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

 

adv change on 24 oct 2026