बीकानेर की चकगर्बी कॉलोनियों में पेयजल समस्या: सर्व कामगार सेवा संघ ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर की चकगर्बी कॉलोनियों में पेयजल समस्या: सर्व कामगार सेवा संघ ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 4 अगस्त। पूगल रोड स्थित चकगर्बी कॉलोनियों में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर सर्व कामगार सेवा संघ, राजस्थान ने आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित को एक ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने अतिरिक्त मुख्य अभियंता से मुलाकात कर इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
मूलभूत सुविधाओं से वंचित परिवार
संघ के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि चकगर्बी कॉलोनियों में लोग पिछले 10-15 वर्षों से अपने आशियाने बनाकर रह रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर पेयजल आपूर्ति, से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान और निम्न मध्यवर्गीय परिवार 400-500 रुपये में टैंकरों से पानी मंगवाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं, जो एक बड़ी आर्थिक और सामाजिक समस्या है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शीघ्र समाधान का आश्वासन
अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित ने सर्व कामगार सेवा संघ के शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि चकगर्बी कॉलोनियों में पेयजल की समस्या का अतिशीघ्र निदान किया जाएगा। इस अवसर पर एकीकृत महासंघ तकनीकी के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय, संघ के प्रदेश महामंत्री आर.एस. हर्ष, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकिशन, त्रिलोक भाखर, राजेन्द्र सैन, दुलाराम जाट, भरत सिंह, विनोद रामावत, धीरज सियाग, ताराराम भाट, राजूराम सुथार, प्रहलाद जाखड, देवाराम भाट, भंवरलाल कंस्वा, राजाराम कुकणा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *