डायनेमिक फ्रेंड्स चैरिटेबल ट्रस्ट एवं डायनेमिक फ्रेंड्स क्लब ने मनाया गूंज कार्निवल

डायनेमिक फ्रेंड्स चैरिटेबल ट्रस्ट एवं डायनेमिक फ्रेंड्स क्लब ने मनाया गूंज कार्निवल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 7 एन.जी.ओ संस्थाओं से 350 से अधिक बच्चों एवम् बुजुर्ग हुए शामिल
  • चिकित्सकीय जांच के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए

 

चेन्नई , 18 फ़रवरी। ( स्वरूप चन्द दांती ) डायनेमिक फ्रेंड्स चैरिटेबल ट्रस्ट और डायनेमिक फ्रेंड्स क्लब, चेन्नई द्वारा लक्ष्मी महल के प्रांगण में ‘गूंज कार्निवल’ का आयोजन किया गया। जिसमें चेन्नई के 7 अनाथाश्रम से लगभग 350 बच्चों, अभिभावक एवम् उम्रदराज लोगों ने भाग लेकर आनंद और उल्लास के साथ पूरा दिन बिताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ट्रस्ट की किड्स कमेटी द्वारा संचालित, आयोजित गूंज कार्निवल की शुरुआत इष्ट वंदना के साथ हुई। कमेटी के डायरेक्टर अनिल लुणावत ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। ट्रस्ट ने जैन डाॅक्टर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर सभी बच्चों और बड़ो की चिकित्सकीय जांच कर यथायोग्य दवाई उपलब्ध करवाई गई। ट्रस्ट द्वारा सेवार्थी डाॅक्टर्स, नर्सिंग टीम का सम्मान किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सभी के लिए मनोरंजन हेतु गेम्स के स्टाल लगाए गए, जिसमे रिंग, बलून शूटिंग, सांप- सीढ़ी, उछल- कूद आदि का सभी ने भरपूर आनंद लिया। इस पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन करने किड्स समिति, यूथ विंग एवं क्लब के सदस्यों का महनीय सहयोग प्राप्त हुआ। दूसरे सत्र में भोजन के पश्चात प्रतिज्ञा हरण द्वारा स्टोरी टेलिंग की रोचक प्रस्तुति दी गई। स्टेज शो में जादूगर रमेश अरविंद ने अपने करतब दिखाए। विभिन्न अनाथ आश्रम के बच्चों द्वारा अलग अलग सिनेमा स्टार के किरदार में नृत्य एवम् गीतों की मनमोहन प्रस्तुतियां दी।

ट्रस्ट अध्यक्ष अरविन्द बागरेचा एवं क्लब अध्यक्षा श्रीमती पिंकी भंडारी ने ट्रस्ट और क्लब की 18 वर्ष की यात्रा को बताते हुए प्रथम बार आयोजित इस कार्यक्रम में समायोजित बच्चों की खुशी को देखकर भविष्य में भी विशेष अनाथ बच्चो के लिए अनेक कार्यक्रम करने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि एवं किड्स कमेटी के वर्ष भर के प्रायोजक राजेश बिंदु मेहता- खजांची ज्वेलर्स ने कार्निवल के सुव्यवस्थित आयोजना की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इनर व्हील क्लब के जिला अध्यक्षा फातिमा नजीरा ने भी बच्चों को अपने आत्मविश्वास को बरकरार रखने का जादुई नुस्खा बताया। बच्चों की खुशी देखकर पधारे हुए गणमान्य अतिथि भी आनंदित हुए एवं कार्यक्रम की सराहना की। पूरे कार्निवल के दौरान पेय, स्नैक्स एवम् भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। इस आयोजन में डायनेमिक फ्रेंड्स क्लब किड्स समिति डायरेक्टर अनिल सुभद्रा लुणावत एवं रवि कोमल नाहर, विशाल राखी चौरडिया, मनीष योगिता सुराणा, विवेक शिल्पा कोठारी, मुकेश हर्षा सुराणा, शिव आरती छाजेड़, महेश विनीता तालेड़ा, डिंपल बोहरा, संध्या बाफना, डॉली जैन, पूर्णिमा चौरडिया, बिंदु मेहता आदि का विशेष सहयोग रहा।
ट्रस्ट द्वारा वर्ष भर के विभिन्न सहयोगियों का भी मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया। अंत में सभी बच्चों, बुजुर्गों को गिफ्ट दिए गए, हाईटी के पश्चात यातायात साधनों द्वारा उन्हें गंतव्य स्थल पर भेजा गया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल लुणावत ने दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विवेक कोठारी एवं सुभद्रा लुणावत ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *