डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के निवास पर इको-फ्रेंडली गणपति विसर्जन

डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के निवास पर इको-फ्रेंडली गणपति विसर्जन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 6 सितम्बर। बीकानेर में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के गवर्नमेंट प्रेस रोड स्थित निवास पर चल रहे गणेशोत्सव का शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर समापन हो गया। इस दौरान इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का पूरे विधि-विधान के साथ घर के सामने ही चौक में विसर्जन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वरिष्ठ शिक्षक नेता रवि आचार्य ने बताया कि अहमदाबाद से मंगवाई गई क्ले से बनी यह प्रतिमा पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल थी। इसे एक बड़े पात्र में पानी और फूलों के साथ विसर्जित किया गया, जिससे यह संदेश दिया जा सके कि धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए भी पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा नेता मनीष आचार्य ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से हर साल मुंबई और अहमदाबाद से ऐसी ही इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं और उनका विसर्जन घर के खुले चौक में किया जाता है, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस मौके पर भगवान गणेश की विशेष आरती की गई। भक्तों ने ‘जय श्री गणेश’ के जयकारों और आतिशबाजी के साथ अगले वर्ष फिर से बप्पा के आगमन की मंगलकामना की। विसर्जन के दौरान डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, रवि, जयंत, मनीष, गवरा, वीणा, अदिति, दृष्टि, सोमांशु, आदित्य, ऋषभ, सतीश व्यास, सरोज, विनय, प्रियंका, पुष्पा देवी, पार्थ, गजानंद, लोकेश, भारत, दुर्गा, ललिता, शोभा, ज्वाला, राधा, जगदीश, रामदेव, रमेश गौड़, लक्ष्मण शर्मा, निर्मला, हिमांगी, प्रगति, पूनम राजपुरोहित, बजरंग सिंह खींची, सोमदत्त आचार्य, पंडित देवानंद व्यास इत्यादि भक्तजन उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *